UAE में हाई अलर्ट, ईरान ने कर दिया हमला; दुबई में लोगों को मिली वॉर्निंग

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

संयुक्त अरब अमीरात ने बताया है कि ईरान ने उसपर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि इस कथित हमले में कितना नुकसान हुआ है। वहीं, यूएई ने ईरान के साथ कारोबारी लेन-देन रोक दिया है।

UAE
दुबई में भी मंगलवार को कई लोगों को फोन पर अलर्ट मिले हैं। REUTERS/Abdel Hadi Ramahi/File Photo

UAE यानी संयुक्त अरब अमीरात पर ईरान ने हमला कर दिया है। यूएई का दावा है कि ऐसी दो मिसाइलों की पहचान की गई है, जो उनके क्षेत्र पर दागी गईं थीं। हालांकि, इसे लेकर ईरान की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं, दुबई में मंगलवार को कई लोगों के फोन पर मिसाइल अलर्ट पहुंचे थे। खास बात है कि UAE ने ईरान के साथ कारोबारी, वित्तीय संबंध निलंबित कर दिए हैं।

यूएई के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि दोनों मिसाइलें जल क्षेत्र में गिरी हैं। इनमें से एक स्थान मुल्क के बाहर और एक अंदर है। एक्स पोस्ट में कहा गया, 'रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यूएई के एयर डिफेंस ने ईरान से देश की ओर दागी गई दो बैलिस्टिक मिसाइलों का पता लगाया, जिनमें से पहली देश की क्षेत्रीय जल सीमा के बाहर और दूसरी क्षेत्रीय जल सीमा के भीतर गिरी।'

जवाबी कार्रवाई की तैयारी?

UAE ने हाई अलर्ट पर होने की बात कही है। साथ ही कहा है कि किसी भी तरह के हमले से निपटने के लिए तैयार है। मंत्रालय ने कहा, 'रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की है कि वह हाई अलर्ट पर है और किसी भी खतरे से निपटने तथा देश की सुरक्षा को कमजोर करने की कोशिश करने वाली किसी भी चीज़ का सख्ती से सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है, ताकि देश की संप्रभुता, सुरक्षा और स्थिरता बनी रहे और उसके हितों व राष्ट्रीय क्षमताओं की रक्षा हो सके।'

दुबई में भी अलर्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दुबई समेत यूएई में कई लोगों को मंगलवार को मिसाइल अलर्ट मिला था। खास बात है कि 28 फरवरी को मिडिल ईस्ट में युद्ध छिड़ने के बाद संयुक्त अरब अमीरात ने भी ईरान के कई हमलों का सामना किया था। तब आंकड़े बता रहे थे कि देश पर करीब 3 हजार मिसाइलें और ड्रोन छोड़े गए थे। हालांकि, जून में समझौते के बाद यूएई पर हमले की खबरें सामने नहीं आईं थीं।

फिर कमजोर हो गए संबंध

बुधवार को यूएई ने ईरान के साथ सभी कारोबार रोक दिए हैं। UAE के विदेश मंत्रालय की कम्युनिकेशन डायरेक्टर अफरा अल हामेली का कहना है कि यह फैसला अगले आदेश तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा, 'ईरान के साथ सभी ट्रेड, कमर्शियल लेन-देन और फाइनेंशियल लेन-देन अगली सूचना तक रोक दिए गए हैं।' साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि यूएई शांति और स्थिरता को बढ़ाने कि लिए बातचीत और सहयोग पर भरोसा करता है।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़UAE में हाई अलर्ट, ईरान ने कर दिया हमला; दुबई में लोगों को मिली वॉर्निंग