इजरायल के पेजर अटैक में अपंग हुए हिजबुल्लाह आतंकी पहुंचे ईरानी मस्जिद, रोते-बिलखते आए नजर
- इजरायल के पेजर अटैक में अपंग हुए हिजबुल्लाह आतंकियों ने ईरानी मस्जिद का दौरा किया। ईरानी टीवी द्वारा प्रसारित वीडियो में ये आतंकी रोते-बिलखते नजर आए।

इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच भीषण जंग जारी है। कभी हिजबुल्लाह लेबनान से इजरायली धरती को दहला रहा है तो जवाब में इजरायली सेना हवा और जमीन दोनों मोर्चो से लेबनान पर हमले जारी रखे हुए है। जंग की शुरुआत में सितंबर महीने में इजरायल ने लेबनान में पेजर और वॉकी-टॉकी पर धमाके करवाकर कई हिजबुल्लाह आतंकियों को मार डाला था। कई आतंकी अपंग भी हो थे। कइयों की आंखें चली गई, कइयों के हाथ और कइयों के पैर। ये अपंग आतंकी पहली बार कैमरे के सामने आए हैं। ईरानी टीवी ने इन आतंकियों की फुटेज जारी किए है। इन्होंने हाल ही में दुनिया की सबसे बड़ी ईरानी मस्जिद का दौरा किया, जहां ये रोते-बिलखते नजर आए।
ईरानी टेलीविजन ने ईरान के मशहद स्थित इमाम रजा दरगाह पर हुए पेजर हमले में घायल हुए हिजबुल्लाह सदस्यों की फुटेज प्रसारित की है। यह दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिद है।
मस्जिद में अपंग हो चुके हिजबुल्लाह आतंकवादियों को देखा गया। ईरानी टीवी ने दावा किया है कि ये सभी पेजर और वॉकी-टॉकी हमले के बाद इस स्थिति में आ गए। इन हमलों के पीछे इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद थी। मोसाद ने महीनों की प्लानिंग के बाद लेबनान में ऐसे पेजर और वॉकी-टॉकी भेजे, जिनके अंदर कुछ मात्रा में गोला-बारूद था। इनमें धमाका करवाकर कई आतंकियों को मार डाला और कइयों को हमेशा के लिए अपंग कर दिया। फुटेज में ये आतंकी रोते हुए नजर आ रहे हैं। कइयों के हाथ, सिर और पैरों पर पट्टी लगी हुई दिखाई दे रही है। चैनल ने इन आतंकियों के चेहरे ब्लर किए हैं।
पहले की तुलना में काफी कमजोर हो गया हिजबुल्लाह
इजरायली प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पुष्टि की है कि इजरायल ने नए हिजबुल्लाह नेता हाशेम सफीउद्दीन की हत्या कर दी है। आईडीएफ ने पिछले गुरुवार को बेरूत में हवाई हमले में उसे मार डाला। हसन नसरल्लाह के खात्मे के बाद सफीउद्दीन की ताजपोशी की गई थी। उन्होंने दावा किया कि इजरायल ने सफीउद्दीन के स्थान पर आए व्यक्ति को भी मार दिया है।
लेबनानी जनता को अंग्रेजी भाषा में दिए गए वीडियो संदेश में नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल ने "हिजबुल्लाह की क्षमताओं को कम कर दिया है। हमने हजारों आतंकवादियों को मार गिराया है। जिनमें खुद लंबे समय से हिजबुल्लाह के नेता हसन नसरल्लाह समेत टॉप आतंकी शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘आज हिजबुल्लाह पिछले कई वर्षों की तुलना में कमजोर हो गया है।’’
लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


