
इजरायल संग हमास ने कर दिया खेल, बंधकों से मैच नहीं हुई डेड बॉडी; फिर भड़केगी जंग?
अमेरिका के पीस प्लान के तहत हमास ने जो डेड बॉडीज इजरायल को सौंपी, उसमें से एक बंधकों से मैच नहीं हुई। हमास ने यह जानबूझकर किया या नहीं, यह तो अभी साफ नहीं हो सका है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि इससे जंग फिर से भड़क सकती है।
Israel Hamas War Update: मिडिल ईस्ट में लंबे समय से चल रही जंग आखिरकार अमेरिका के हस्तक्षेप की वजह से थम गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पीस प्लान के चलते इजरायल और हमास के बीच दो सालों से जारी जंग खत्म हुई है। लेकिन इस बीच हमास ने एक ऐसा खेल कर दिया, जिससे इजरायल अब फिर भड़क सकता है। दरअसल, हमास ने इजरायली बंधकों के जो शव वापस किए हैं, उनमें से एक शव किसी से मैच नहीं कर रहा है। यानी कि हमास ने इजरायली बंधकों के नाम पर किसी और का शव लौटा दिया।

इजरायली मिलिट्री ने बुधवार को कहा, ''फिलिस्तीनी कैदियों के बदले हमास द्वारा सौंपी गई बॉडी में से एक पहले के होस्टेज की नहीं थी। मंगलवार को लौटाई गई चार बॉडी पर रातभर फोरेंसिक टेस्ट के बाद, आर्मी ने कहा कि मेडिकल अधिकारियों ने यह नतीजा निकाला कि एक बॉडी किसी भी होस्टेज से मैच नहीं करती है।'' इसके बाद इजरायली मिलिट्री ने चेतावनी दी कि हमास को मरे हुए होस्टेज को वापस करने के लिए सभी जरूरी कोशिशें करनी होंगी।
हमास ने नहीं पूरी की शर्तें तो फिर भड़केगा युद्ध?
इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने मांग की है कि हमास बंधकों की लाशें लौटाने के बारे में अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लाए गए सीजफ़ायर डील में बताई गई शर्तों को पूरा करे। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि यदि हमास इसी तरह से आगे भी शर्तों को पूरा करने में कोई खेल करता है तो मिडिल ईस्ट में फिर से जंग शुरू हो सकती है। इजरायली पीएम ने कहा, "हम इस पर कोई समझौता नहीं करेंगे और आखिरी मरे हुए बंधक को लौटाने तक अपनी कोशिशें नहीं रोकेंगे।" अमेरिका के प्रस्तावित सीजफयर प्लान में सभी बंधकों (जिंदा और मरे हुए) को सोमवार को खत्म हो रही डेडलाइन तक सौंपने की बात कही गई थी। लेकिन डील के तहत, अगर ऐसा नहीं होता है, तो हमास को मरे हुए बंधकों के बारे में जानकारी शेयर करनी थी और जल्द से जल्द सभी को सौंपने की कोशिश करनी थी।
हमास ने इजरायल पर लगाया डील तोड़ने का आरोप
हमास के एक प्रवक्ता, हेजम कासेम ने बुधवार को टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर कहा कि ग्रुप सीजफायर डील में तय हुए बंधकों की लाशें लौटाने के लिए काम कर रहा है। उन्होंने इजरायल पर पूर्वी गाजा शहर और इलाके के दक्षिणी शहर राफा में मंगलवार को गोलीबारी करके डील तोड़ने का आरोप लगाया। वहीं, इजरायल के डिफेंस मिनिस्टर, काट्ज ने बुधवार को कहा कि मिलिट्री डील में तय डिप्लॉयमेंट लाइन पर काम कर रही है और चेतावनी दी कि डिप्लॉयमेंट लाइन के पास आने वाले किसी भी व्यक्ति को टारगेट किया जाएगा। हजारों इजरायली दफनाने के लिए जा रहे होस्टेज की बॉडीज के प्रति सम्मान दिखाने के लिए सड़कों पर खड़े हो गए हैं, और इजराइली झंडों के साथ चुपचाप खड़े रहे।

लेखक के बारे में
Madan Tiwariलखनऊ के रहने वाले मदन को डिजिटल मीडिया में आठ साल से अधिक का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में यह दूसरी पारी है। राजनीतिक विषयों पर लिखने में अधिक रुचि है। नेशनल, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स, यूटीलिटी, एजुकेशन समेत विभिन्न बीट्स में काम किया है। लगभग सभी प्रमुख अखबारों के संपादकीय पृष्ठ पर 200 से अधिक आर्टिकल प्रकाशित हो चुके हैं। खाली समय में लॉन टेनिस खेलना पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


