Hindi Newsविदेश न्यूज़Hamas is afraid of Donald Trump wanted Kamala Harris to win the election former hostage
ट्रंप से डरता है हमास, चाहता था कमला हैरिस जीतें चुनाव; रिहा हुए इजरायली ने क्या बताया

ट्रंप से डरता है हमास, चाहता था कमला हैरिस जीतें चुनाव; रिहा हुए इजरायली ने क्या बताया

संक्षेप:

बंधक बनाए गए लोगों में 22 साल के उमर शेम टोव भी शामिल हैं। वहीं, 500 से ज्यादा दिनों तक गाजा में बंधक रहे। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया है कि हमास 2024 चुनाव में कमला हैरिस की जीत चाहता था।

Jun 05, 2025 06:47 am ISTNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

गाजा में बंधक रहे एक इजरायली शख्स ने बताया है कि हमास अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से डरता है। साथ ही उन्होंने दावा किया है कि फिलिस्तीनी समूह अमेरिका में 2024 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप की हार चाहता था। हमास ने 7 अक्तूबर 2023 को दक्षिणी इजरायल में हमला कर सैकड़ों लोगों को बंधक बना लिया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बंधक बनाए गए लोगों में 22 साल के उमर शेम टोव भी शामिल हैं। वहीं, 500 से ज्यादा दिनों तक गाजा में बंधक रहे। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया है कि हमास 2024 चुनाव में कमला हैरिस की जीत चाहता था। उन्होंने ट्रंप को लेकर कहा, 'वो उनसे बहुत डरते थे। वो कमला की जीतते देखना चाहते थे।' टोव को भी नोवा म्यूजिक फेस्टिवल पर हमले के बाद बंधक बना लिया गया था।

टोव ने यह भी बताया है कि ट्रंप के चुनाव जीतने के बाद हमास उनके साथ अच्छा बर्ताव करने लगा था। उन्होंने कहा, 'जब ट्रंप राष्ट्रपति बने, तो हमारे साथ बर्ताव का तरीका बदल गया। खासतौर से मेरे लिए।' उन्होंने बताया कि बंधक बनाने वाले उन्हें ज्यादा भोजन देने लगे थे और अच्छा व्यवहार कर रहे थे। उन्होंने कहा, 'गाली देना और थूकना बंद कर दिया था।'

ट्रंप को दिया श्रेय

इंटरव्यू के दौरान टोव ने कहा है कि ट्रंप ने उन्हें आजाद कराने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा, 'उन्होंने मुझे बाहर निकाला। उन्होंने बंधकों को बाहर निकाला। इससे पहले हमें लग रहा था कि कुछ नहीं हो रहा।' खास बात है कि टोव ने रिहा हो चुके अन्य बंधकों के साथ ट्रंप से मुलाकात की थी।

फिलहाल, इस मामले पर हैरिस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 2024 में जो बाइडेन के राष्ट्रपति चुनाव की रेस से हटने के बाद हैरिस डेमोक्रेट नेता की उम्मीदवार बनी थीं, लेकिन उन्हें रिपब्लिकन नेता ट्रंप के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit
निसर्ग दीक्षित एक डिजिटल क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनकी राजनीति की गतिशीलता पर गहरी नजर है और वैश्विक और घरेलू राजनीति की जटिलताओं को उजागर करने का जुनून है। निसर्ग ने गहन विश्लेषण, जटिल राजनीतिक कथाओं को सम्मोहक कहानियों में बदलने की प्रतिष्ठा बनाई है। राजनीति के अलावा अपराध रिपोर्टिंग, अंतरराष्ट्रीय गतिविधियां और खेल भी उनके कार्यक्षेत्र का हिस्सा रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म करने के बाद दैनिक भास्कर के साथ शुरुआत की और इनशॉर्ट्स, न्यूज18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।