पाकिस्तान में पैरामिलिट्री फोर्स के हेडक्वार्टर पर बंदूकधारियों ने किया हमला, 3 लोगों की मौत
सीनियर अधिकारी ने कहा, 'सेना और पुलिस की टीमों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। फिलहाल स्थिति को सावधानी से संभाला जा रहा है क्योंकि हमें संदेह है कि मुख्यालय के अंदर अभी भी कुछ आतंकवादी मौजूद हैं। उनकी तलाशी की जा रही है।'

पाकिस्तान के पेशावर में सोमवार को बंदूकधारियों ने पैरामिलिट्री फोर्स के हेडक्वार्टर पर हमला कर दिया। रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से बताया कि कैंपस पर 2 आत्मघाती हमलावरों ने भी विस्फोट किया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। सीनियर अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, 'पहले आत्मघाती हमलावर ने मेन गेट पर विस्फोट किया, जबकि दूसरा हमलावर परिसर के अंदर घुस गया।'
सीनियर अधिकारी ने कहा, 'सेना और पुलिस की टीमों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। फिलहाल स्थिति को सावधानी से संभाला जा रहा है क्योंकि हमें संदेह है कि मुख्यालय के अंदर अभी भी कुछ आतंकवादी मौजूद हैं। उनकी तलाशी की जा रही है।'
पीस कमेटी के कार्यालय पर हुआ था हमला
इससे पहले, गुरुवार रात पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में उग्रवादियों ने पीस कमेटी के कार्यालय पर हमला किया। 2 सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि बंदूकधारियों ने बन्नू जिले के दारा दरिज इलाके में कमेटी के कार्यालय पर हमला किया और पीस कमेटी के प्रमुख कारी जलील के दफ्तर को निशाना बनाया। अधिकारियों ने बताया कि हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया। हमलावरों ने देर रात हुए हमले के दौरान आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल किया। कानून प्रवर्तक एजेंसियों ने इलाके को घेर लिया और हमलावरों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया। अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
लेखक के बारे में
Niteesh Kumarपत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


