कनाडा में छोटे बच्चों के स्कूल में भयंकर गोलीबारी, 10 की मौत, हमलावर भी मारा गया
कनाडा के एक स्कूल में गोलीबारी की एक बड़ी घटना सामने आई है, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई है। खबर है कि हमलावर भी मारा गया है। इसके अलावा दर्जनों लोग घायल भी हुए हैं। स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या करीब 200 बताई जा रही है।

कनाडा के एक स्कूल में गोलीबारी की एक बड़ी घटना सामने आई है, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई है। खबर है कि हमलावर भी मारा गया है। इसके अलावा दर्जनों लोग घायल भी हुए हैं। स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या करीब 200 बताई जा रही है। फिलहाल, हमलावर की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है और मामले की जांच की जा रही है।
रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) ने बताया कि एक संदिग्ध मृत मिला है। पुलिस ने पहले कहा था कि अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या दूसरा संदिग्ध भी इसमें शामिल है। उसने करीब 2,400 आबादी वाले टंबलर रिज कस्बे के निवासियों से घरों के भीतर रहने को कहा है। टंबलर रिज में पड़ोसी इलाकों से अतिरिक्त पुलिस बल को भेजा जा रहा है।
'पीस रिवर साउथ स्कूल डिस्ट्रिक्ट' ने मंगलवार को बताया कि सेकेंडरी स्कूल और टंबलर रिज एलीमेंट्री स्कूल-दोनों में 'लॉकडाउन' की स्थिति है यानी किसी को अंदर जाने या बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। 'पीस रिवर साउथ' से विधानसभा सदस्य लैरी न्यूफेल्ड ने संवाददाताओं से कहा कि आरसीएमपी और एंबुलेंस सहायता सहित मदद के लिए संसाधन भेजे जा रहे हैं।
उन्होंने समुदाय के लोगों से आग्रह किया कि वे जहां हैं, वहीं रहें। टंबलर रिज, अल्बर्टा की सीमा के पास वैंकूवर से करीब 1,000 किलोमीटर उत्तर में है। प्रांतीय सरकार की वेबसाइट में टंबलर रिज सेकेंडरी स्कूल में कक्षा सात से 12 तक के 175 विद्यार्थियों का उल्लेख है। कनाडा में स्कूल में गोलीबारी की घटनाएं होना दुर्लभ हैं।
लेखक के बारे में
Nisarg Dixitनिसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



