खाने जा रहा हूं… बोंडी बीच पर कत्लेआम मचाने से पहले अकरम की मां से क्या हुई थी बात?

Dec 15, 2025 05:47 pm ISTJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आरोपी की मां वरेना ने बताया कि नवीद ने बताया था कि वह अपने पिता के साथ ऑस्ट्रेलिया के साउथ कोस्ट में मछली पकड़ने जा रहा है। आखिरी बार उसने रविवार को फोन कर कहा था कि वह खाना खाने जा रहा है।

खाने जा रहा हूं… बोंडी बीच पर कत्लेआम मचाने से पहले अकरम की मां से क्या हुई थी बात?

Sydney Bondi Beach Attack: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बोंडी बीच पर नृशंस हमले में 15 लोगों की जान लेने वाले आरोपी नवीद अकरम ने हमला करने से कुछ घंटे पहले ही अपनी मां से फोन पर बात की थी। मां वरेना ने सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड को बताया है कि नवीद ने उससे कहा था कि वह स्विमिंग और स्कूबा डाइविंग करके लौटा है और अब खाना खाने जा रहा है। उसने यह भी कहा था कि बहुत गर्मी है इसलिए वह घर पर ही रहेगा।

इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि बोंडी बीच पर यहूदियों के पर्व हनुका सेलिब्रेशन के दौरान हुई अंधाधुंध गोलीबारी करने वाले आरोपियों की पहचान हो गई है। अधिकारियों के अनुसार, दोनों आतंकी बाप-बेटे थे। जवाबी कार्रवाई में जहां 50 वर्षीय साजिद की मौत हो गई, वहीं अकरम को गिरफ्त में ले लिया गया है। हमले को आतंकी हमला घोषित किया गया है।

आरोपी की मां ने क्या बताया?

बातचीत के दौरान आरोपी की मां वरेना ने बताया कि नवीद ने परिवार को बताया था कि वह अपने पिता के साथ ऑस्ट्रेलिया के साउथ कोस्ट में मछली पकड़ने जा रहा है। आखिरी बार उसने रविवार को फोन कर कहा था, “मां, मैं अभी स्विमिंग कर के निकला हूं, स्कूबा डाइविंग की है। अब हम खाना खाने जा रहे हैं और फिर घर चले जाएंगे। बहुत गर्मी है।”

कोई भी चाहेगा ऐसा बेटा…

वरेना ने इससे पहले नवीद को एक अच्छा बेटा भी बताया था। वरेना ने कहा है कि उन्हें यकीन नहीं होता कि उनका बेटा इस तरह की घटना को अंजाम दे सकता है। मां ने कहा, “नवीद के पास कोई हथियार भी नहीं था। वह ज्यादा बाहर नहीं जाता था, दोस्तों के साथ घूमता नहीं था, शराब सिगरेट नहीं पीता था। वह सिर्फ काम पर जाता था, घर लौटता था और एक्सरसाइज करता था।” उसने यह भी कहा है कि वह एक अच्छा लड़का है और कोई भी चाहेगा कि उसका बेटा ऐसा ही हो।

बीच पर 2000 से ज्यादा लोग थे मौजूद

इससे पहले आरोपियों का पाकिस्तान कनेक्शन भी सामने आया था। जानकारी के मुताबिक हमलावर पाकिस्तानी मूल के हैं। वहीं जांच में यह बात भी सामने आई है कि नवीद अकरम पहले भी सुरक्षा एजेंसियों के जांच के घेरे में आया था लेकिन किसी हमले की पूर्व योजना के संकेत नहीं मिले थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले में एक हमलावर समेत 16 लोगों की मौत हो गई है, वहीं दर्जनों लोग घायल हुए हैं। घटना के वक्त बीच पर 2000 से ज्यादा लोग मौजूद थे।

यहूदियों को बनाया गया निशाना

इस बीच ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने बोंडी बीच पर हानुका उत्सव के दौरान हुए आतंकवादी हमले को 'यहूदी-विरोधी भावना' की हरकत करार देते हुए कहा है कि एक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक पर हमला पूरे देश पर हमले के बराबर है। अल्बानीज ने हमले के बाद एक बयान में कहा, "यह हमला यहूदी ऑस्ट्रेलियाई लोगों को निशाना बनाकर किया गया है। यह उनकी खुशी के दिन, उनकी आस्था के जश्न पर हमला है।"

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;