
जब 6 फुट 8 इंच लंबे राष्ट्रपति से मिलीं जॉर्जिया मेलोनी, रह गईं हैरान; खूब वायरल हुआ वीडियो
फोटोग्राफर्स को दोनों को एक फ्रेम में कैद करने के लिए झुकना या जमीन पर लेटना पड़ा। इस तरह यह पल और भी मजेदार बन गया। वैसे तो यह मुलाकात गंभीर मुद्दों पर केंद्रित थी जिसमें ऊर्जा, व्यापार और इटली के अफ्रीका के साथ सहयोग पर चर्चा हुई।
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और मोजाम्बिक के राष्ट्रपति डैनियल फ्रांसिस्को चैपो की मुलाकात की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। खासतौर से, दोनों नेताओं के बीच कद के भारी अंतर ने सुर्खियां बटोरी हैं। पिछले हफ्ते रोम में हुई बैठक में मेलोनी ने चैपो का जोरदार स्वागत किया था। डैनियल फ्रांसिस्को चैपो की लंबाई लगभग 6 फुट 8 इंच बताई जा रही है, जबकि मेलोनी करीब 5 फुट 2 इंच लंबी हैं। हैंडशेक के दौरान मेलोनी को ऊपर देखकर मुस्कुराते और हैरानी जताते देखा गया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए।
रिपोर्ट के मुताबिक, फोटोग्राफर्स को दोनों को एक फ्रेम में कैद करने के लिए झुकना या जमीन पर लेटना पड़ा। इस तरह यह पल और भी मजेदार बन गया। वैसे तो यह मुलाकात गंभीर मुद्दों पर केंद्रित थी जिसमें ऊर्जा, व्यापार और इटली के अफ्रीका के साथ सहयोग पर चर्चा हुई। दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ और मोजाम्बिक की स्वतंत्रता के अवसर पर यह बैठक हुई। बास्केटबॉल प्रेमी चापो पहले भी अन्य विश्व नेताओं के साथ तस्वीरों में अपनी ऊंचाई के कारण चर्चा में रह चुके हैं। चापो मोजाम्बिक के पहले राष्ट्रपति हैं जो स्वतंत्रता के बाद जन्मे हैं। वह इस साल चुनाव में लगभग 70 प्रतिशत वोट जीतकर सत्ता में आए।
इंटरनेट यूजर्स ने क्या कहा
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जॉर्जिया मेलोनी की प्रतिक्रिया की काफी तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा, 'जॉर्जिया मेलोनी का रिएक्शन गजब रहा, जैसे कि हील्स में वह खुद को लंबी समझती हों।' दूसरे व्यक्ति ने कहा, 'मेलोनी अपनी भावनाओं को छिपाती नहीं, वे बहुत ओपन हैं।' इसके अलावा, कई लोगों ने मजाक में कहा कि मेलोनी की गर्दन दर्द कर रही होगी। यह वायरल पल राजनयिक चर्चाओं से अलग हल्के-फुल्के अंदाज में दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गया। लोगों ने वीडियो देखने के बाद जमकर कमेंट्स भी किए।

लेखक के बारे में
Niteesh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




