गाजा में थम नहीं रहा इजरायल का कहर, ताजा हमलों में तीन बच्चों समेत 10 को उतारा मौत के घाट
गाजा शहर में शनिवार को इजराइल के हवाई हमलों में तीनों बच्चों समेत नौ फिलिस्तीनी मारे गए। अस्पताल के प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह हमले युद्धविराम समझौते के बावजूद हो रहे हैं।

गाजा शहर में शनिवार को इजराइल के हवाई हमलों में तीनों बच्चों समेत नौ फिलिस्तीनी मारे गए। अस्पताल के प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। शिफा अस्पताल के निदेशक मोहम्मद अबू सेलमिया ने बताया कि नसर इलाके में एक अपार्टमेंट पर हुए हमले में पांच लोगों की मौत हुई, जिनमें आठ से 18 वर्ष तक के तीन बच्चे शामिल हैं। उन्होंने कहाकि इस हमले में छह अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें आठ से 16 वर्ष के चार बच्चे शामिल हैं। इजरायली सेना ने कहाकि उसने हमास के ठिकानों को निशाना बनाया और क्षेत्र में हमास के लड़ाकों की मौजूदगी का पता लगाया था। हालांकि, उसने इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं दी।
युद्धविराम के बावजूद
स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, इजरायल के एक अन्य हमले में जैतून इलाके में लोगों के एक समूह को निशाना बनाया गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। इजरायली सेना ने कहाकि उसने हमास के एक आतंकवादी को निशाना बनाया था और हमले के परिणामों की समीक्षा की जा रही है। फिलिस्तीनियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में पूरे गाजा पट्टी में इजरायली हमलों की तीव्रता बढ़ी है। अक्टूबर में इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम समझौता होने के बावजूद इजरायल गाजा में लगभग रोजाना हमले कर रहा है। वहीं, हमास और इजरायल एक-दूसरे पर युद्धविराम के उल्लंघन का आरोप लगाते रहे हैं।
अब तक इतने बच्चों की मौत
गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, युद्धविराम लागू होने के बाद से अब तक 260 बच्चों समेत कम से कम 1,127 फिलस्तीनी मारे जा चुके हैं। इस अवधि में इजरायल के पांच सैनिक भी मारे गए हैं। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, सात अक्टूबर 2023 को हमास के नेतृत्व वाले लड़ाकों के हमले में इजरायल में करीब 1,200 लोग मारे गए थे और 251 अन्य को बंधक बना लिया गया था। इसके जवाब में इजरायल की सैन्य कार्रवाई में अब तक 73,250 फिलस्तीनी मारे जा चुके हैं।
अंतिम यात्रा को बनाया निशाना
इससे पहले गाजा पट्टी में एक अंतिम यात्रा को निशाना बनाकर किए गए इजरायली हमले में सात लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए। एक स्थानीय अस्पताल ने यह जानकारी दी। इजरायली सेना की ओर से इस मामले पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई है। नुसेरात शरणार्थी शिविर स्थित अवदा अस्पताल ने हताहतों की संख्या की पुष्टि करते हुए कहाकि पहले शुक्रवार को हुए हमले में मारे गए एक फिलिस्तीनी व्यक्ति के अंतिम यात्रा के दौरान लोगों को निशाना बनाया गया। इजरायल और हमास के बीच अक्टूबर में युद्ध रोकने के लिए संघर्षविराम समझौता हुआ था। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, संघर्षविराम लागू होने के बाद से अब तक 1,123 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
लेखक के बारे में
deepakलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


