फ्रांस के राष्ट्रपति का ईरानी एक्ट्रेस से रिलेशन? दावा- इस वजह से पत्नी ने मारा था चांटा
इससे पहले पिछले साल मई में वियतनाम की राजधानी हनोई पहुंचने पर इमैनुएल मैक्रों का विमान से उतरते समय एक वीडियो वायरल हुआ था। उस वीडियो में ब्रिगिट, मैक्रों को धकेलती नजर आ रही थीं।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिगिट मैक्रों का रिश्ता बीते कुछ समय से चर्चा में है। बीते साल दोनों का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें ब्रिगिट, मैक्रों को कथित तौर पर थप्पड़ लगा रही थीं। अब एक किताब में इसे लेकर सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पत्रकार फ्लोरियन टार्डिफ की किताब 'एन (ऑलमोस्ट) परफेक्ट कपल' में दावा किया गया है कि इस विवाद की वजह एक ईरानी एक्ट्रेस है। दावा किया गया है कि राष्ट्रपति का ईरानी एक्ट्रेस संग ‘रिश्ता’ था और उन्होंने फोन पर एक्ट्रेस को कुछ मैसेज भेजे थे, जिससे उनकी पत्नी नाराज हो गई थीं।
बता दें कि पिछले साल मई में वियतनाम की राजधानी हनोई पहुंचने में विमान से उतरते समय दोनों का एक वीडियो वायरल हुआ था। उस वीडियो में ब्रिगिट, मैक्रों को धक्का देती हुई नजर आ रही थीं। उस समय मैक्रों ने अनबन की खबरों को खारिज करते हुए कहा था कि यह सिर्फ हंसी-मजाक वाला एक पल था। इस घटना को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी मैक्रों पर तंज कसा था।
लेखिका ने किया बड़ा दावा
अब नई किताब में घटना को लेकर कई दावे किए गए हैं। इसके मुताबिक ब्रिगिट ने मैक्रों के फोन पर ईरानी मूल की मशहूर एक्ट्रेस गोलशिफते फरहानी के चैट देखे थे। कथित तौर पर मैक्रों ने एक्ट्रेस को मैसेज किया था, "तुम बहुत खूबसूरत हो।" इस किताब की लेखिका ने यह दावा भी किया है कि दोनों के बीच कई महीनों तक 'प्लेटोनिक रिलेशनशिप' रहा। लेखिका फ्लोरियन टार्डिफ का कहना है कि उन्होंने किताब में दिए गए तथ्यों को क्रॉस-चेक किया है और उनकी जानकारी तथ्यों पर आधारित है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अब यह रिश्ता खत्म हो चुका है।
ब्रिगिट-मैक्रों ने दावों को किया खारिज
हालांकि मैक्रों के दफ्तर ने इन दावों को खारिज किया है। ब्रिगिट मैक्रों के प्रतिनिधियों ने भी दावों को पूरी तरह गलत बताया है। उन्होंने कहा है कि फर्स्ट लेडी कभी अपने पति का फोन चेक नहीं करतीं। वहीं दूसरी तरफ, गोलशिफ्ते फराहानी ने भी इस तरह के किसी रिश्ते की बात से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की अफवाहें फैलाने वाले लोग “प्यार की कमी” से जूझ रहे हैं।
लेखक के बारे में
Jagriti Kumariजागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


