टेक्सास में भीषण सड़क हादसा, SUV में आग लगने से अंदर फंसे 4 भारतीयों की जलकर मौत; DNA टेस्ट से होगी शिनाख्त

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

  • अमेरिका के टेक्सास में भीषण हादसा हो गया। जिसमें एक महिला समेत चार भारतीयों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि शवों की शिनाख्त करना बहुत मुश्किल है और डीएनए टेस्ट के जरिए ही उनकी पहचान हो सकती है।

horrific road accident

अमेरिका के टेक्सास में भीषण हादसा हो गया। जिसमें एक महिला समेत चार भारतीयों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि सभी लोग कारपूलिंग ऐप के ज़रिए जुड़े थे और हादसे में पांच वाहन शामिल थे। जब यह हादसा हुआ, तब वे अर्कांसस के बेंटनविले जा रहे थे। हादसा ट्रक के एसयूवी को टक्कर लगने से बताया जा रहा है। सभी सवार एसयूवी में सवार थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शवों की शिनाख्त करना बहुत मुश्किल है और डीएनए टेस्ट के जरिए ही उनकी पहचान हो सकती है।

बीते शुक्रवार को हुए हादसे में मारे गए लोगों की पहचान आर्यन रघुनाथ ओरमपति, फारूक शेख, लोकेश पलाचारला और दर्शिनी वासुदेवन के रूप में हुई है। ओरमपति और उनके दोस्त शेख डलास में अपने चचेरे भाई से मिलने के बाद लौट रहे थे। लोकेश अपनी पत्नी से मिलने के लिए बेंटनविले जा रहे थे और यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास से मास्टरी की पढ़ाई कर रहीं दर्शिनी वासुदेवन बेंटनविले में अपने चाचा से मिलने जा रही थीं। वे सभी एक कारपूलिंग ऐप के ज़रिए जुड़े थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इससे उनकी पहचान में मदद मिलेगी।

चारों भारतीय कहां से थे?

आर्यन के पिता सुभाष चंद्र रेड्डी हैदराबाद स्थित मैक्स एग्री जेनेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड नामक फर्म के मालिक हैं। आर्यन ने कोयंबटूर के अमृता विश्व विद्यापीठम से इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी की है। आर्यन के एक रिश्तेदार ने बताया, "उसके माता-पिता मई में टेक्सास विश्वविद्यालय में उसके दीक्षांत समारोह के लिए अमेरिका में थे। दीक्षांत समारोह के बाद उन्होंने उसे भारत लौटने के लिए कहा था लेकिन उसने कहा कि वह दो और साल अमेरिका में काम करना चाहता है। किस्मत को शायद यही मंजूर था।"

आर्यन का दोस्त शेख भी हैदराबाद से था और बेंटनविले में रहता था। तमिलनाडु की दर्शिनी टेक्सास के फ्रिस्को में रहती थी। वहीं, फारूक शेख के पिता मस्तान वली ने बताया कि वे तीन साल पहले अमेरिका गए थे। "वह अपनी एमएस की डिग्री पूरी करने के लिए अमेरिका गया था।"

हादसा कैसे हुआ

रिपोर्ट के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक ने उस एसयूवी को पीछे से टक्कर मार दी जिसमें पांचों सवार थे। कार में आग लग गई और सभी लोग जलकर मर गए। अधिकारी अब शवों की पहचान के लिए डीएनए फिंगरप्रिंटिंग और दांतों और हड्डियों के अवशेषों पर निर्भरता जताई है। एक स्थानीय अधिकारी ने कहा, "शवों की पहचान के लिए नमूनों का मिलान माता-पिता से किया जाएगा।" उधर, अमेरिका में लंबी छुट्टी के कारण पहचान प्रक्रिया में देरी हो रही है, जिससे पीड़ित परिवारों की मुश्किल में हैं। दर्शिनी वासुदेवन के माता-पिता ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मदद की अपील की है।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़टेक्सास में भीषण सड़क हादसा, SUV में आग लगने से अंदर फंसे 4 भारतीयों की जलकर मौत