आसमान में खौफ की पूरी कहानी, जानिए Flydubai की फ्लाइट में कब क्या-क्या हुआ

By Rajat Kumar लाइव हिन्दुस्तान

टेक ऑफ के करीब ढाई घंटे बाद तक सब कुछ सामान्य रूप से चलता रहा। प्लेन UAE के एयर स्पेस से निकलकर सऊदी अरब के आसमान पहुंचा। इसके बाद अचानक सब कुछ बदल जाता है। सुबह 10:51 बजे, प्लेन ने इमरजेंसी कोड '7700' भेजा जाता है। उस वक्त प्लेन सऊदी और जॉर्डर की बॉर्डर के पास था

 Captain Smit Machchhar and Flydubai flight
इस विमान में 174 यात्री थे, जिनमें से 166 इजरायली थे।

तारीख 30 सिंतबर 2026, इस दिन फ्लाईदुबई एयरलाइन की फ्लाइट नंबर FZ1073 में जो कुछ हुआ वो किसी हॉलीवुज की किसी थ्रिलर मूवी की तरह है। कुछ ही सेकंड में प्लेन 34,000 फीट से 17,000 फीट पर आ गया। विमान के कॉकपिट में पयालट पर हमला हुआ और 174 लोगों की जिंदगी कुछ ही पलों में खतरे में पड़ गई। खून से लथपथ होने के बावजूद भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार ने कमाल की बहादुरी दिखाई और 174 लोगों की जान बचाई। ये घटना कितनी बड़ी थी, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी तुलना 9/11 के भयावह हादसे से कर दी। वहीं इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने तो इसे 'आतंकी घटना' करार दिया। ऐसे में सिलसिलेवार ढंग से जानते हैं, फ्लाईदुबई एयरलाइन की फ्लाइट नंबर FZ1073 के एक-एक पल की कहानी।

जानें फ्लाईदुबई की फ्लाइट में कब क्या-क्या हुआ

30 सिंतबर 2026 की सुबह 8:35 बजे फ्लाईदुबई एयरलाइन का FZ1073 विमान दुबई से तेल अवीव जा रहा था। प्लेन ने UAE के दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी। कॉकपिट के अंदर कैप्टन स्मित मच्छार और एक को-पायलट मौजूद था। को-पायलट ओमान का नागरिक बताया जा रहा है। ये फ्लाइट इजराइल के तेल अवीव शहर जा रही थी।

टेक ऑफ के करीब ढाई घंटे बाद तक सब कुछ सामान्य रूप से चलता रहा। प्लेन UAE के एयर स्पेस से निकलकर सऊदी अरब के आसमान पहुंचा। इसके बाद अचानक सब कुछ बदल जाता है। सुबह 10:51 बजे, प्लेन ने इमरजेंसी कोड '7700' भेजा जाता है। उस वक्त प्लेन सऊदी और जॉर्डर की बॉर्डर के पास था।

टेक ऑफ के करीब ढाई घंटे बाद करीब 10 बजकर 51 मिनट पर फ्लाइट 34,000 फीट की ऊंचाई से सीधे 17,000 फीट नीचे आ जाती है। शायद ये वही समय था जब प्लेन के कॉकपिट में को-पायलट ने कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला कर दिया था। घायल होने के बावजूद स्मित मच्छार ने किसी तरह कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया।

कॉकपिट में हमले के बाद सबसे पहले प्लेन की लाइट्स बुझ गईं और केबिन का प्रेशर कम होने लगा। यात्रियों के मुताबिक, उन्होंने कॉकपिट से चीखने-चिल्लाने की आवाजें आती सुनीं।

वहीं प्लेन में सवार यात्री यनीव हयून ने कहा- 'कॉकपिट का दरवाजा लॉक नहीं था और हमने उसे खोल लिया। हम लोगों ने मिलकर हमलावर को पकड़ा और बांध दिया।

विमान करीब 17,000 फीट नीचे आ चुका था। केबिन में अफरा-तफरी मच गई। बाकी यात्री ये समझने की कोशिश कर रहे थे कि आखिर हुआ क्या है।

हमले के बाद करीब11 बजकर 14 मिनट पर प्लेन का कंट्रोल फिर से क्रू के हाथ में आ गया था। इसके बाद तबुक एयरपोर्ट के कंट्रोल रूम को FZ1073 से इमरजेंसी लैंडिंग के लिए कॉल आई।

वहीं 12 बजकर 15 मिनट पर फ्लाइट सऊदी अरब के तबुक में प्रिंस सुल्तान एयरपोर्ट पर सेफ लैंड हो गया और सभी यात्रियों ने राहत की सांस ली। कैप्टन स्मित मच्छार को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जिस विमान में यह सब हुआ, उसमें 174 यात्री थे, जिनमें से 166 इजरायली थे। सभी यात्रियों को वापस इजरायल भेजा गया।

9/11 जैसी घटना हो सकती थी?

बता दें कि, 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में हुए हमले को दुनिया का सबसे बड़ा आतंकी हमला माना जाता है। आतंकी संगठन अलकायदा के 19 आतंकियों ने 4 घरेलू अमेरिकी विमान हाईजैक कर लिए थे। इनमें से दो को न्यूयॉर्क के ट्विन टावर और एक को अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन की बिल्डिंग से टकराकर क्रैश करवा दिया था। इस आतंकी हमले में 2500 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।

लेखक के बारे में

Rajat Kumar

रजत कुमार, बीते आठ सालों से पत्रकारिता कर रहा हूं। मैंने, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की है और भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। अपने आठ साल के पत्रकारिता करियर में मैंने, प्रभात खबर, इंडिया टुडे और मनीकंट्रोल के डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम किया है। फिलहाल, लाइव हिंदुस्तान के साथ अपने पत्रकारिता के सफर को आगे बढ़ा रहा हूं।

आम लोगों की कहानियां लिखना और उन्हें सुनाना बेहद पंसद है। बीते आठ सालों से ऐसी कई कहानियों को लोगों तक पहुंचाने की कोशिश जारी है। पत्रकारिता के इस सफर में दो लोकसभा चुनाव और पांच से अधिक विधानसभा चुनाव को कवर करने का भी मौका मिला है। चुनावी रिपोर्टिंग के साथ-साथ जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की पत्रकाारिता भी जारी है। राजनीति, क्रिकेट, सिनेमा और इतिहास पसंदीदा विषय रहे हैं। इस विषयों पर लिखना- पढ़ना जारी है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेख
Live Hindustan आपको पुश नोटिफिकेशन भेजना शुरू करना चाहता है। कृपया, Allow करें।