Hindi Newsविदेश न्यूज़fire broke out at a grocery store in Mexico killing 23 people and seriously injuring 11
मैक्सिको में किराना दुकान में लगी आग, 23 लोगों की जलकर मौत, 11 बुरी तरह जख्मी

मैक्सिको में किराना दुकान में लगी आग, 23 लोगों की जलकर मौत, 11 बुरी तरह जख्मी

संक्षेप: सरकारी सूत्रों के अनुसार यह आग किसी आगजनी या जानबूझकर की गई हिंसा के कारण नहीं लगी थी, हालाँकि उन्होंने कारण के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी।

Sun, 2 Nov 2025 12:16 PMHimanshu Jha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मेक्सिको के सोनेरा प्रांत में बनी एक मशहूर किराना की दुकान में शनिवार को आग लगने से कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई है। देश के सोनेरा राज्य के गवर्नर अल्फोंसो दुराज़ो ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य की राजधानी हर्मोसिलो शहर में वाल्डोज़ चेन के एक आउटलेट में आग लगने की घटना हुई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने कहा, "अब तक 23 लोगों के मारे जाने और 11 के घायल होने की खबर है, जिनका शहर के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। दुर्भाग्य से, पीड़ितों में नाबालिग भी शामिल हैं।" उन्होंने आगे कहा, "इस त्रासदी ने सोनोरा के सभी लोगों में गहरा दुख पहुंचाया है।"

मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने "आग में मारे गए लोगों के परिवारों और प्रियजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना" व्यक्त की। उन्होंने कहा, "मैंने गृह सचिव, रोज़ा इसेला रोड्रिग्ज को परिवारों और घायलों की सहायता के लिए एक सहायता दल भेजने का निर्देश दिया है।"

सरकारी सूत्रों के अनुसार यह आग किसी आगजनी या जानबूझकर की गई हिंसा के कारण नहीं लगी थी, हालाँकि उन्होंने कारण के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha
कंप्यूटर साइंस में पोस्ट ग्रैजुएट हिमांशु शेखर झा करीब 9 वर्षों से बतौर डिजिटल मीडिया पत्रकार अपनी सेवा दे रहे हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश के अलावा राष्ट्रीय राजनीति पर अच्छी पकड़ है। दिसंबर 2019 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े। इससे पहले दैनिक भास्कर, न्यूज-18 और जी न्यूज जैसे मीडिया हाउस में भी काम कर चुके हैं। हिमांशु बिहार के दरभंगा जिला के निवासी हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।