AC का कंप्रेसर फटने से अस्पताल में लगी आग, पाकिस्तान में 15 नवजात बच्चों की दर्दनाक मौत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अस्पताल में मौजूद केवल एक बच्चे को बचाया जा सका। PIMS प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के वक्त कुल 16 नवजात शिशु भर्ती थे। राहत टीमों द्वारा चलाए गए बचाव अभियान के बावजूद केवल एक को ही सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।

Fire
पाकिस्तान के अस्पताल में लगी भीषण आग में 15 बच्चों की मौत हो गई। (सांकेतिक तस्वीर-Pexels)

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद स्थित एक सरकारी अस्पताल में स्त्री रोग विभाग में लगी आग के कारण 15 नवजात की दर्दनाक मौत हो गई। खबरों के मुताबिक, पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) में लगी एसी का कंप्रेसर फटने के कारण सुबह 7 बजे के करीब यह हादसा हुआ है। कंप्रेसर धमाके के बाद नर्सरी में तेजी से आग फैल गई और जहरीला धुआं भर गया।

अस्पताल में मौजूद केवल एक बच्चे को बचाया जा सका। PIMS प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के वक्त कुल 16 नवजात शिशु भर्ती थे। राहत टीमों द्वारा चलाए गए बचाव अभियान के बावजूद केवल एक को ही सुरक्षित बाहर निकाला जा सका, जबकि बाकी 15 बच्चों ने दम तोड़ दिया। दमकल और आपातकालीन रेस्क्यू टीमों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और प्रभावित वार्ड में कूलिंग ऑपरेशन चलाया।

अस्पताल ने की मौत की पुष्टि

PIMS की प्रवक्ता डॉ. अनीजा जलील ने पाकिस्तान अखबार 'डॉन' को बताया कि वार्ड में 16 बच्चे थे। घटना की वजह के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी मालूम होती है। उन्होंने कहा, "एक डॉक्टर ने एक बच्चे को बचाया है।" प्रशासन ने कहा कि इस घटना की जांच के लिए एडिशनल डिप्टी कमिश्नर जनरल की अध्यक्षता में एक जांच समिति बनाई गई है।

आपको बता दें कि 1985 में बना PIMS इस्लामाबाद का सबसे बड़ा और दूसरा सबसे पुराना सरकारी अस्पताल है।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़AC का कंप्रेसर फटने से अस्पताल में लगी आग, पाक में 15 नवजात की दर्दनाक मौत