बलूचिस्तान की कोयला खदान में धमाका, 32 पाकिस्तानी मजदूरों की दर्दनाक मौत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

यह दर्दनाक हादसा क्वेटा के पास स्थित सुरांगे नामक एक सुदूर इलाके में हुआ है। फिलहाल राहत एवं बचाव कर्मी खदान के भीतर फंसे अन्य श्रमिकों को बाहर निकालने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं।

बलूचिस्तान की कोयला खदान में धमाका, 32 पाकिस्तानी मजदूरों की दर्दनाक मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर।

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में गुरुवार को एक कोयला खदान हुए दर्दनाक विस्फोट के बाद कम से कम 32 मजदूरों की मौत हो गई। ये सभी खनन के काम में लगे थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अभी भी कई खनिक मलबे में लापता हैं। बलूचिस्तान के खान एवं खनिज विकास मंत्री शोएब नोशेरवानी ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को इस घटना की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि जिस समय विस्फोट हुआ, उस समय खदान परिसर के प्रभावित और ढहे हुए हिस्से में 36 लोग मौजूद थे। गुरुवार देर रात तक उनमें से 32 की मौत की पुष्टि की जा चुकी है।

प्रांत के मुख्य खान निरीक्षक मोहम्मद आतिफ ने बताया कि बचाव दल खदान के भीतर 4000 फीट की अत्यधिक गहराई में राहत और बचाव अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा, "हमें कुछ खनिकों के जीवित मिलने की उम्मीद है, लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए इसकी संभावनाएं काफी कम हैं।"

मीथेन गैस के कारण हुआ धमाका

क्षेत्र के वरिष्ठ सरकारी खनन अधिकारी अब्दुल गनी बलूच के अनुसार, एक-दूसरे के पास स्थित दो खदानें मीथेन गैस के विस्फोट की वजह से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। यह दर्दनाक हादसा क्वेटा के पास स्थित सुरांगे नामक एक सुदूर इलाके में हुआ है। फिलहाल राहत एवं बचाव कर्मी खदान के भीतर फंसे अन्य श्रमिकों को बाहर निकालने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़बलूचिस्तान की कोयला खदान में धमाका, 32 पाकिस्तानी मजदूरों की दर्दनाक मौत