अमेरिकी नाकेबंदी को चकमा देकर निकल गया ईरान का सुपर टैंकर, पहुंच गया इंडोनेशिया

Ankit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

ईरान का एक भारी-भरकम जहाज कम से कम 220 मिलियन डॉलर का कच्चा तेल लेकर इंडोनेशिया के पास पहुंच चुका है। इस जहाज ने सिग्नल भेजना ही बंद कर दिया था। अमेरिकी सेना इसे ट्रैक नहीं कर पाई। 

अमेरिकी नाकेबंदी को चकमा देकर निकल गया ईरान का सुपर टैंकर, पहुंच गया इंडोनेशिया

अमेरिकी नाकेबंदी को मात देकर ईरान का एक भारी-भरकम टैंकर 220 मिलियन डॉलर के कच्चा तेल लेकर एशिया पसिफिक क्षेत्र में पहु्ंच गया है। यह एक सुपर टैंकर है जिसमें करीब 19 लाख बैरल कच्चा तेल है। टैंकर ट्रैकर्स डॉट कॉम के मुताबिक इस सुपर टैंकर को पिछले सप्ताह श्रीलंका के पास देखा गया था। इस समय टैंकर इंडोनेशिया के पास लोमबोक जलडमरूमध्य के पास देखा गया है।

मॉनिटरिंग वेबसाइट का कहना है कि 20 मार्च के बाद से ही इसे ट्रैक नहीं किया जा सका था। इससे पहले 29 अप्रैल को ईरान की सरकारी मीडिया ने दावा किया था कि उसके 52 शिप अमेरिका की नाकेबंदी को फेल कर चुके हैं। अमेरिका का दावा है कि ईरान का निर्यात जीरो हो गया है और इस वजह से उसकी हालत पस्त है। दूसरी तरफ ईरान इस बात को स्वीकार करने को तैयार नहीं है। अमेरिका की नाकेबंदी के जवाब में ईरान ने होर्मुज को बंद कर रखा है।

नाकेबंदी को कैसे दिया चकमा

मॉनिटरिंग फर्म के मुताबिक इस जहाज को 'HUGE' कहा जाता है। नाकेबंदी की घोषणा के बाद से ही इस जहाज ने ऑटोमैटिक आइडेंटिफिकेशन सिस्टम बंद कर दिया था। सिग्नल ना भेजने की वजह से इसे ट्रैक भी नहीं किया जा सका। यह जहाज ईरान से मलक्का स्ट्रेट के रास्ते निकला था।

ईरान का प्रस्ताव मानने को तैयार नहीं ट्रंप

ईरान और अमेरिका के बीच फिलहाल युद्धविराम है लेकिन दोनों की बयानबाजी से लगता है कि युद्ध कभी भी छिड़ सकता है। ईरान के सैन्य मुख्यालय ने चेतावनी जारी की है कि ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध फिर से शुरू होने की 'प्रबल आशंका' है।

मुख्यालय ने कहा कि उपलब्ध साक्ष्यों से यह स्पष्ट होता है कि अमेरिका किसी भी समझौते या संधि के प्रति प्रतिबद्ध नहीं है। ईरानी सैन्य अधिकारियों के अनुसार, यदि युद्ध दोबारा शुरू होता है, तो उसका कड़ा जवाब देने के लिए सैन्य तैयारियां तेज कर दी गई हैं। ईरान किसी भी हालत में झुकने वाला नहीं है।

'खातम अल-अंबिया' केन्द्रीय मुख्यालय के उप प्रमुख मोहम्मद जाफर असदी ने 'फारस न्यूज एजेंसी' द्वारा जारी एक बयान में कहा कि हालिया अमेरिकी कार्रवाइयां और बयान राजनयिक समझ की कमी और समझौतों के प्रति उनकी अनिच्छा को दर्शाते हैं। श्री असदी ने कहा कि ईरान की सेना किसी भी संभावित तनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने जोर देकर कहा कि रणनीतिक आकलन बताते हैं कि अमेरिका के कदमों के कारण आने वाले समय में तनाव और बढ़ सकता है।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।