एपस्टीन फाइल्स से ब्रिटेन की सरकार पर संकट, पीएम स्टार्मर ने इस्तीफा देने से कर दिया इनकार

Feb 10, 2026 10:19 am ISTAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

एपस्टीन फाइल्स में अमेरिका में ब्रिटेन के राजदूत रहे पीटर मैंडलसन का नाम आने के बाद ब्रिटेन के पीएम पर विपक्ष इस्तीफे का दबाव बना रहा है। वहीं पीएम स्टार्मर ने कहा है कि उन्हें जनता ने जिम्मेदारी सौंपी है और वह इस्तीफा नहीं देंगे।

एपस्टीन फाइल्स से ब्रिटेन की सरकार पर संकट, पीएम स्टार्मर ने इस्तीफा देने से कर दिया इनकार

अमेरिका में ब्रिटेन के राजदूत रहे पीटर मैंडलसन और यौन अपराधी जेफ्री एप्स्टीन के संबंधों का खुलासा होने के बाद 19 महीने पुरानी ब्रिटिश सरकार के लिए एक गंभीर संकट पैदा होने के बीच प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर ने सोमवार को कहा कि वह अपने पद पर बने रहेंगे। अमेरिका में ब्रिटिश राजदूत रहे पीटर मैंडलसन और अपराधी जेफ्री एप्स्टीन के संबंधों का खुलासा होने के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर की कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा है। वह लेबर पार्टी को मनाने की कोशिश कर रहे हैं कि वह महज डेढ़ साल के कार्यकाल के बाद उन्हें पद से न हटाए।

मैंडलसन को इस उच्च पदस्थ राजनयिक पद पर नियुक्त करने के निर्णय को लेकर प्रधानमंत्री पर सवाल उठाए जा रहे हैं। उनकी मध्य-वामपंथी लेबर पार्टी के कुछ सांसदों ने 2024 में पीटर मैंडलसन को राजनयिक नियुक्त करने के उनके फैसले के लिए उनसे इस्तीफा देने का आह्वान किया है। स्कॉटलैंड में लेबर पार्टी के नेता अनस सरवर ने भी प्रधानमंत्री स्टार्मर से इस्तीफा देने की मांग की है।

सरवर ने कहा कि ''ध्यान भटकाने वाली चीजें बंद होनी चाहिए और डाउनिंग स्ट्रीट में नेतृत्व में बदलाव होना चाहिए।'' ब्रिटेन में डाउनिंग स्ट्रीट पर ही प्रधानमंत्री आवास है। सरवर लेबर पार्टी के सबसे वरिष्ठ नेता हैं जिन्होंने स्टार्मर से इस्तीफा देने का आह्वान किया है।

स्टार्मर के चीफ ऑफ स्टाफ और उनके संचार निदेशक ने भी इस्तीफा दे दिया है। इस बीच, प्रधानमंत्री के कार्यालय ने सोमवार को कहा कि स्टार्मर का पद छोड़ने का कोई इरादा नहीं है। स्टार्मर ने संसद में लेबर पार्टी के सांसदों से कहा, ''मैंने आज तक जितने भी संघर्ष किए हैं, उन सबमें जीत हासिल की है।'' उन्होंने कहा, ''मैं अपने जनादेश और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी से पीछे हटने को तैयार नहीं हूं।'

चीफ ऑफ स्टाफ दे चुके हैं इस्तीफा

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर के 'चीफ ऑफ स्टाफ' ने यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के साथ संबंधों के बावजूद अमेरिका में ब्रिटेन के राजदूत के रूप में पीटर मैंडेलसन की नियुक्ति को लेकर विवाद के बीच रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। प्रधानमंत्री के 'चीफ ऑफ स्टाफ' मॉर्गन मैकस्वीनी ने कहा कि 2024 में मैंडेलसन को अमेरिका में राजदूत नियुक्त करने का निर्णय "गलत" था और वह स्टॉर्मर को ऐसा करने की सलाह देने के लिए "पूरी जिम्मेदारी" लेते हैं।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।