Hindi Newsविदेश न्यूज़Elon Musk Tesla 1 trillion package Bren Buffett took a jibe and said that jealousy and greed go together
टेस्ला ने मस्क को 'महा-पैकेज' देने का किया ऐलान, वारेन बफेट ने कसा तंज, कहा- लालच…

टेस्ला ने मस्क को 'महा-पैकेज' देने का किया ऐलान, वारेन बफेट ने कसा तंज, कहा- लालच…

संक्षेप:

कार कंपनी टेस्ला द्वारा एलन मस्क को दिए जा रहे 1 ट्रिलियन डॉलर के पैकेज को लेकर वॉरेन बफेट ने तंज कसा है। 95 वर्षीय निवशेक ने कहा कि कंपनियों के सीईओ अपने प्रदर्शन से नहीं बल्कि दूसरे से वेतन की तुलना करने में व्यस्त हैं।

Nov 16, 2025 04:45 am ISTUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अमेरिका के अरबपति व्यापारी और टेस्ला के बीच एक समझौते को कंपनी ने मंजूरी दे दी है। इसके तहत मस्क को 1 ट्रिलियन डॉलर की राशि का भुगतान किया जाएगा। यह वेतन के माध्यम से और कंपनी के शेयर के माध्यम से किया जाएगा। अब इस भारी-भरकम पैकेज को लेकर एक मशहूर अरबपति निवेशक वॉरेन बफेट ने तंज कसा है। उन्होंने कॉर्पोरेट लीडर्स में भुगतान को लेकर बढ़ती प्रतिस्पर्धा की आलोचना की है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कंपनियों के सीईओ का वेतन लगातार बढ़ रहा है क्योंकि अधिकारी एक-दूसरे से अपनी तुलना करते हैं और लगातार बड़े पैकेज की मांग करते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बर्कशायर हैथवे के सीईओ पद से इस्तीफा देने से पहले कंपनी के शेयर धारकों को लिखे अपने आखिरी पत्र में बफेट ने इस बात का जिक्र किया। 95 वर्षीय निवेशक ने लिखा कि कई अधिकारी कंपनी के प्रदर्शन से नहीं बल्कि एक-दूसरे के प्रति कंपटीशन की भावना से प्रेरित होते हैं।

फॉर्च्यून की रिपोर्ट के अनुसार, बफेट ने तर्क दिया कि धनी नेताओं के बीच प्रतिस्पर्धा के कारण वेतन विकृत हो गया है, जो अपने साथियों को ज्यादा कमाते देखकर नाराज होते हैं। उन्होंने लिखा, "अक्सर बहुत अमीर सीईओ को यह बात परेशान करती है कि आखिरकार दूसरे सीईओ और भी अमीर होते जा रहे हैं।" अरबपति ने आगे कहा, "ईर्ष्या और लालच साथ-साथ चलते हैं। और किस सलाहकार ने सीईओ के वेतन या बोर्ड भुगतान में भारी कटौती की सिफारिश की है?"

गौरतलब है कि मशहूर निवेशक की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब टेस्ला के शेयरधारकों ने सीईओ एलन मस्क के लिए दुनिया का सबसे बड़ा पैकेज 1 ट्रिलियन डॉलर देने का ऐलान कर दिया है। इस फैसले के तहत मस्क को अगले एक दशक में कंपनी के 423 मिलियन से अधिक शेयर मिल सकते हैं। हालांकि, यह सौदा पुरी तरह से टेस्ला के खुद के लक्ष्य पर निर्भर करता है। अगर टेस्ला 8.5 ट्रिलियन के अपने लक्ष्य तक पहुंच जाती है तो मस्क दुनिया के पहले खरबपति इंसान बन सकते हैं।

वहीं, दूसरी तरफ बफेट ने अपने आखिरी पत्र ने बर्कशायर हैथवे में बड़े बदलावों की भी पुष्टि की। लगभग छह दशकों तक शीर्ष पर रहने के बाद, वह अगले साल 1 जनवरी को मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हो जाएँगे और कंपनी के गैर-बीमा संचालन के उपाध्यक्ष ग्रेग एबेल को नेतृत्व सौंपेंगे।बफेट ने कहा कि वह चुप हो जाएँगे। हालाँकि, वह वार्षिक धन्यवाद संदेश जारी करते रहेंगे। उन्होंने अपने परोपकारी कार्यों का विस्तार करने और अंततः अपने शेष बर्कशायर "ए" शेयर को करने का भी संकल्प लिया, जिनका मूल्य लगभग 149 बिलियन डॉलर है।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak
उपेन्द्र पिछले कुछ समय से लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली (2023-24 बैच) से पूरी की है। इससे पहले भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से अपना ग्रैजुएशन पूरा किया। मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले हैं। अंतर्राष्ट्रीय संबंधों, राजनीति के साथ-साथ खेलों में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।