Hindi Newsविदेश न्यूज़Elon Musk amazed China progress know why say China is obeying his every whim
चीन की रफ्तार से एलन मस्क हैरान; क्यों कहा ड्रैगन उनकी हर बात मान रहा?

चीन की रफ्तार से एलन मस्क हैरान; क्यों कहा ड्रैगन उनकी हर बात मान रहा?

संक्षेप:

डेटा सेंटरों की ऊर्जा खपत और बिजली जरूरतों को पूरा करने के लिए बैटरी पर निर्भरता की चर्चा करते हुए मस्क ने कहा कि ऐसा लगता है कि चीन मेरी हर बात सुनता है और उसे करता है, या फिर वे स्वतंत्र रूप से ऐसा कर रहे हैं।

Jan 07, 2026 08:52 pm ISTDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने हाल ही में मूनशॉट्स पॉडकास्ट में चीन की तेज प्रगति पर हैरानी जताते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि ऐसा लगता है जैसे चीन उनकी हर बात मान रहा है। उन्होंने स्वीकार किया कि चीन बड़े पैमाने पर बैटरी, इलेक्ट्रिक वाहन और सौर ऊर्जा का उत्पादन कर रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह वही क्षेत्र है जिसकी वे वर्षों से वकालत करते आए हैं। डेटा सेंटरों की ऊर्जा खपत और बिजली जरूरतों को पूरा करने के लिए बैटरी पर निर्भरता की चर्चा करते हुए मस्क ने कहा कि ऐसा लगता है कि चीन मेरी हर बात सुनता है और उसे करता है, या फिर वे स्वतंत्र रूप से ऐसा कर रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मस्क ने कहा कि मुझे नहीं पता, लेकिन उनके पास निश्चित रूप से बड़े पैमाने पर बैटरी पैक उत्पादन है, वे बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक कारें और बड़ी मात्रा में सौर ऊर्जा का निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि ये सभी चीजें वही हैं जो मैंने कहा था कि हमें यहां करनी चाहिए। आंकड़ों के अनुसार, चीन ने 2024 में लगभग 13 मिलियन इलेक्ट्रिक वाहनों का उत्पादन किया, जो 2020 से 70 फीसदी सालाना वृद्धि है। CATL और BYD जैसी प्रमुख कंपनियों के माध्यम से चीन ने वैश्विक इलेक्ट्रिक वाहन बैटरी बाजार का बड़ा हिस्सा हासिल कर लिया है।

गौरतलब है कि मस्क ने बिजली उत्पादन के लिए सौर ऊर्जा पर बढ़ती निर्भरता की वकालत करते हुए सोशल मीडिया एक्सपर अक्सर पोस्ट साझा किए हैं। 2024 में उन्होंने चेतावनी दी थी कि चीन में सौर ऊर्जा उत्पादन तेजी से बढ़ रहा है और संभव है कि कुछ वर्षों के भीतर पूरे अमेरिका की बिजली उत्पादन क्षमता को पार कर जाएगा। एआई युग में बढ़ती बिजली जरूरतों के लिए ऊर्जा समाधानों पर पूछे जाने पर मस्क ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका या किसी भी देश के प्रति वर्ष ऊर्जा उत्पादन को वास्तव में बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका बैटरी है।

अमेरिका की अधिकतम बिजली उत्पादन क्षमता लगभग 1.1 टेरावॉट है, लेकिन औसत बिजली खपत केवल आधा टेरावॉट है। इसलिए यदि आप ऊर्जा को बफर करते हैं, रात में बैटरी चार्ज करते हैं और दिन में डिस्चार्ज करते हैं, बिना अतिरिक्त खर्च के और बिना नए बिजली संयंत्र बनाए, तो आप अमेरिका की ऊर्जा खपत को दोगुना कर सकते हैं।

इस मौके पर होस्ट ने मस्क से पूछा कि क्या ऐसी बैटरियां विकास के चरण में हैं। इस पर टेस्ला के सीईओ ने कहा कि हां, टेस्ला इन्हें बनाती है। इस दौरान उन्होंने मेगापैक का उदाहरण दिया। बता दें कि मेगापैक एक बड़े पैमाने की बैटरी है जो विश्वसनीय ऊर्जा भंडारण प्रदान करती है, ग्रिड को स्थिर रखती है और बिजली कटौती को रोकती है। उनकी एआई कंपनी xAI ने टेनेसी के साउथ मेम्फिस स्थित अपने डेटा सेंटर में 168 मेगापैक्स स्थापित किए हैं।

इसके अलावा, सितंबर 2025 में टेस्ला ने मेगाब्लॉक पेश किया, जो चार मेगापैक 3 इकाइयों का समूह है जो 20 मेगावाट-घंटे ऊर्जा स्टोर कर सकता है, जो लगभग 4000 घरों को चार घंटे तक बिजली देने के लिए पर्याप्त है।

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap

देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।

देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।

मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।