Hindi Newsविदेश न्यूज़elderly sex offender who faked his own death for 16 years in Florida USA was finally caught
16 साल तक रचा खुद की मौत का नाटक, आखिरकार पकड़ा गया बुजुर्ग यौन अपराधी

16 साल तक रचा खुद की मौत का नाटक, आखिरकार पकड़ा गया बुजुर्ग यौन अपराधी

संक्षेप: गैरी नामक इस बुजुर्ग को 2007 में पिनेलेस काउंडी में चाइल्ड पोर्नोग्राफी रखने समेत 22 मामलों में दोषी पाया गया था। इसके बाद इसे आजीवन यौन अपराधी घोषित कर दिया गया था। हालांकि, 2010 में सभी लोगों को धोखा देते हुए गैरी फ्लारिडा से भागकर इंडियाना चला गया।

Mon, 17 Nov 2025 05:21 AMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अमेरिका से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यह पुलिस ने एक ऐसे यौन अपराधी को गिरफ्तार किया है, जिसे वह पिछले 16 साल से मरा हुआ मान रही थी। आरोपी ने अपनी मौत का झूठा नाटक इतनी संजीदगी के साथ रचा था कि उसे स्वयं भी इस बात का भरोसा था कि पकड़े जाने से पहले ही वह मर जाएगा। स्थानीय पुलिस के मुताबिक फ्लोरिडा के इस शातिर अपराधी को इसी हफ्ते इंडियाना से गिरफ्तार किया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2010 में अपनी मौत की झूठी कहानी रचने के बाद से फरार आरोपी गैरी बेन हार्वर्ड को यूएस मार्शल्स ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार होने के समय पर भी वह कह रहा था कि उसे उम्मीद थी गिरफ्तार होने के पहले वह मच चुका होगा।

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक गैरी नामक इस बुजुर्ग को 2007 में पिनेलेस काउंडी में चाइल्ड पोर्नोग्राफी रखने समेत 22 मामलों में दोषी पाया गया था। इसके बाद इसे आजीवन यौन अपराधी घोषित कर दिया गया था। हालांकि, 2010 में सभी लोगों को धोखा देते हुए गैरी फ्लारिडा से भागकर इंडियाना चला गया। अधिकारियों के मुताबिक उसने साजिश के तहत केंटकी की एक लेक में अपनी किराए की कार को ऐसी हालत में पार्क किया, जिसमें इस बात का पता चले कि उसने आत्महत्या कर ली है।

इस घटनाक्रम का पता पुलिस को तब चला जब गैरी ने 2011 में खुद को यौन अपराधी के रूप में रजिस्टर नहीं कराया। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। इसके बाद यह मामला आया गया हो गया। पुलिस को इस बात का यकीन हो गया कि गैरी ने आत्महत्या कर ली है। हालांकि हाल ही में पुलिस को जानकारी मिली की गैरी जिंदा है। इसके बाद अदालत ने एक बार फिर से आदेश जारी करके कहा कि गैरी को फ्लोरिडा लाया जाए, जिससे वह अपने अपराधों का सामना कर पाए।

टाइम्स के मुताबिक इसके बाद पुलिस कर्मियों ने जानकारी निकाली कि इंडियाना में गैरी के काफी जान पहचान वाले रहते हैं। इसके बाद मार्शल्स ने इंडियाना में गश्त बढ़ा दी और अंत में गैरी को गिरफ्तार कर लिया गया। वर्तमान में उसे बैंडरबर्ग काउंटी जेल में भेजा गया है।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak
उपेन्द्र पिछले कुछ समय से लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली (2023-24 बैच) से पूरी की है। इससे पहले भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से अपना ग्रैजुएशन पूरा किया। मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले हैं। अंतर्राष्ट्रीय संबंधों, राजनीति के साथ-साथ खेलों में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।