हिंदू ग्रुप की वजह से ड्यूटी से हटाई गईं महिलाएं, एफिल टावर के कर्मचारियों ने कर दी हड़ताल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

हिंदू ग्रुप के एफिल टावर विजिट की वजह से इसे सोमवार को बंद ही कर दिया गया। दरअसल हिंदू ग्रुप ने कहा था कि उनके दौरे के दौरान महिलाओं से कम बातचीत हो। ऐसे में उन्हें ड्यूटी से हटा लिया गया था।

eifel tower
एफिल टावर देखने पहुंचे थे BAPS के 100 से ज्यादा संत।

दुनियाभर से लोग पेरिस के एफिल टावर को देखने आते हैं। हालांकि सोमवार को एफिल टावर के पास एंट्री बंद थी और ऐसे में बहुत सारे पर्यटकों को निराश होना पड़ा। इसके पीछे वजह एक हिंदू धार्मिक ग्रुप को बताया जा रहा है। धार्मिक ग्रुप की विजिट से पहले वहां की महिला कर्मचारियों को हटाने का आदेश दिया गया था। इसपर वहां तैनात कर्मचारियों को गुस्सा फूटा और उन्होंने सोमवार को हड़ताल कर दी। इसलिए एफिल टावर एक दिन के लिए बंद रहा।

यूरोन्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (BAPS) के कुछ लोग एफिल टावर देखने गए थे। ऐसे में महिला कर्मचारियों को उनकी ड्यूटी से हटा दिया गया। एफिल टावर की जिम्मेदारी एसईटीई कंपनी के पास है। फ्रांस की मीडिया के मुताबिक शनिवार को जब ग्रुप का दौरा हुआ तो महिलाओं को उनकी ड्यूटी से हटा दिया गया।

लिंग के आधार पर भेदभाव का आरोप

एफिल टावर के कर्मचारियों का कहना है कि वर्क स्टेशन पर लिंग के आधार पर भेदभाव किया गया है। महिला कर्मचारियों को हटाकर उनकी जगह पुरुषों को लगा दिया गया था। एसईटीई कंपनी इस पूरे मामले को लेकर बैकफुट पर है। कंपनी का कहना है कि हिंदू ग्रुप ने कहा था कि दौरे के दौरान महिलाओं से बातचीत कम से कम हो। कंपनी ने सफाई में यह भी कहा कि उसने उनकी बात मानने से इनकार किया था।

BAPS मंदिर ने भी मांगी माफी

BAPS हिंदू मंदिर ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर माफी मांगी है। मंदिर की तरफ से कहा गया कि अगर उनकी वजह से किसी को ठेस पहुंची है या परेशानी हुई है तो उन्हें इसका खेद है। बयान में कहा गया कि इस डेलिगेशन में 100 से ज्यादा लोग थे। ऐसे में संख्या को देखते हुए पहले ही तय किया गया था कि किसी को परेशाानी ना हो। पेरिस के मेयर इमैनुएल ग्रेगोइरे ने कहा कि इस तरह की शर्तें कंपनी को नहीं माननी चाहिए थी।

क्यों पड़ा एफिल टावर नाम

आपको बता दें कि पेरिस शहर में सीन नदी के किनारे यह 330 मीटर ऊंचा टावर स्थित है। 1887 से 1889 के बीच इसका निर्माण कराया गया था। इसे केवल एक प्रदर्शनी के लिए ही तैयार किया गया था। फ्रांसीसी क्रांति के 100 साल पूरे होने पर सीन नदी के किनारे विश्व मेला आयोजित किया गया था। गुस्ताव एफिल ने इसे डिजाइन किया था और इसीलिए इसका नाम एफिल टावर पड़ गया। आज इसे देखने दुनियाभर से लाखों लोग आते हैं।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़हिंदू ग्रुप की वजह से हटाया गया महिला स्टाफ, एफिल टावर के कर्मचारियों की हड़ताल