महिला स्टाफ हटाने वाले विवाद में हिंदू समूह को मिल गई क्लीन चिट, एफिल टावर के चीफ ही देंगे इस्तीफा
एफिल टावर विवाद में हिंदू संस्था BAPS को क्लीनचिट मिल गई है। जांच में पाया गया है कि हिंदू ग्रुप ने महिला कर्मचारियों को हटाने की मांग नहीं की थी। वहीं अब एफिल टावर के चीफ ही इस्तीफा देने वाले हैं।

एफिल टावर के महिला स्टाफ को हटवाने के मामले में हिंदू समूह बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामी नारायण संस्था (BAPS) को क्लीन चिट मिल गई है। जानकार के मुताबिक जांच में पाया गया है कि हिंदू समूह ने एफिल टावर प्रशासन से महिला स्टाफ को हटाने जैसी कोई मांग नहीं की थी। बीते महीने यह विवाद तब शुरू हो हुआ था जब करीब 100 संतों के एफिल टावर दौरे के दौरान महिला कर्मचारियों को वहां से हटा दिया गया था। इसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी थी और एफिल टावर एक दिन के लिए बंद था। वहीं हिंदू ग्रुप ने इन आरोपों से साफ इनकार कर दिया था।
हालांकि जांच रिपोर्ट में यह स्पष्ट तौर पर कहा है गया है कि हिंदू ग्रुप के पहुंचने से पहले ही महिला कर्मचारियों से थोड़ी देर के लिए हटने को कहा गया था। जांच में कहा गया है कि एक दूसरे को सूचित करने में सूचना का असली रूप ही बदल गया। किसी को स्थान छोड़कर जाने को नहीं कहा गया था बस कुछ मिनट के लिए अगल-बगल होने को ही कहा गया था।
संचालन करने वाली कंपनी के चीफ देंगे इस्तीफा
कंपनी के चीफ देंगे इस्तीफाइसका संचालन करने वाली कंपनी के प्रमुख पैट्रिक ब्रांको रुइवो इस वर्ष के अंत में पद छोड़ देंगे। साल 2018 से एफिल टॉवर के महानिदेशक रहे श्री रुइवो के कार्यकाल में हुई एक आंतरिक जांच में दौरे के आयोजन में 'परिचालन संबंधी खामियों और कमियों' का पता चला। कंपनी सेते ने कहा कि इन कमियों के कारण महिला कर्मचारियों को हटाया जाना 'अस्वीकार्य' था।
क्या था विवाद
पांच सितंबर को बीएपीएस से जुड़े करीब 100 लोगों के प्रतिनिधिमंडल ने एफिल टॉवर का निजी दौरा किया था। संगठन ने दौरे के दौरान 'महिलाओं के साथ बातचीत' सीमित रखने का अनुरोध किया था। इसके बाद महिला कर्मचारियों को अपने कार्यस्थल से हटकर उनकी जगह पुरुष कर्मचारियों को तैनात करने के लिए कहा गया।
यूनियन प्रतिनिधि डायने दावोइन ने घटना के बाद कहा कि महिला कर्मचारियों को इस तरह का व्यवहार दोबारा न झेलना पड़े। घटना के विरोध में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया, जिसके बाद पेरिस शहर के अधिकारियों ने भी जांच शुरू की। कंपनी के बोर्ड अध्यक्ष एरियल वेइल ने कहा कि एफिल टॉवर में एक विशेष प्रोटोकॉल विभाग बनाया जाएगा और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए नये उपाय तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम लागू किये जाएंगे। एफिल टॉवर का स्वामित्व पेरिस नगर प्रशासन के पास है और यहां हर वर्ष करीब 70 लाख पर्यटक आते हैं।
बीएपीएस की स्थापना गुजरात में 100 से अधिक वर्ष पहले हुई थी। यह एक सामाजिक-आध्यात्मिक हिंदू संस्थाहै। इसके साधु ब्रह्मचर्य के कड़े नियमों का पालन करते हैं और अनुयायियों से भी कुछ नैतिक नियमों का पालन करने की अपेक्षा की जाती है।

