Hindi Newsविदेश न्यूज़Earthquake Hits Mexico City 6.5 magnitude President Leaves Podium
6.5 तीव्रता वाले भूकंप से हिला मेक्सिको, राष्ट्रपति को छोड़नी पड़ी प्रेस कांफ्रेंस; देखिए Video

6.5 तीव्रता वाले भूकंप से हिला मेक्सिको, राष्ट्रपति को छोड़नी पड़ी प्रेस कांफ्रेंस; देखिए Video

संक्षेप:

मेक्सिको सिटी में शुक्रवार को भूकंप का तगड़ा झटका आया। जिस वक्त भूकंप आया, राष्ट्रपति क्लॉडिया शीनबॉम एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रही थीं। भूकंप का झटका महसूस होते ही वह पोडियम छोड़कर हट गईं।

Jan 02, 2026 10:28 pm ISTDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, मेक्सिको सिटी
share Share
Follow Us on

मेक्सिको सिटी में शुक्रवार को भूकंप का तगड़ा झटका आया। जिस वक्त भूकंप आया, राष्ट्रपति क्लॉडिया शीनबॉम एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रही थीं। भूकंप का झटका महसूस होते ही वह पोडियम छोड़कर हट गईं। राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम का नए साल का यह पहला संवाददाता सम्मेलन था। इसके बाद सभी लोग सुरक्षा की दृष्टि से हॉल से बाहर निकल गईं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर आया है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.5 मापी गई है। हालांकि फिलहाल भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की बात सामने नहीं आई है।

ईएमएससी ने यह भी बताया कि भूकंप का केंद्र ग्वेरेरो राज्य के अकापुल्को के पास था। राजधानी के कुछ हिस्सों में तीव्र झटके महसूस होने के बावजूद, राष्ट्रपति शिनबाम ने बाद में कहा कि अब तक ग्वेरेरो में कोई गंभीर नुकसान की रिपोर्ट नहीं मिली है।

अधिकारियों ने कहा कि भूकंप के प्रभाव का मूल्यांकन करने के लिए विश्लेषण जारी है। आपातकालीन सेवाएं अलर्ट मोड में बनी हुई हैं। झटके के समय लाइव ब्रीफिंग में हुई नाटकीय नजारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बड़े पैमाने पर साझा किया गया है। अन्य वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पूरा भवन हिलते हुए दिखाई दे रहा है।

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra
दीपक मिश्र मीडिया इंडस्ट्री में करीब 17 साल का अनुभव रखते हैं। खेल, सिनेमा और राजनीति पर प्रमुखता से काम किया है। खासतौर पर खेल की खबरों से जुनून की हद तक मोहब्बत है। 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2014 में फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप प्रमुखता से कवर कर चुके हैं। फोटोग्राफी और मोबाइल वीडियो स्टोरी के साथ-साथ पॉडकास्ट में विशेष रुचि रखते हैं। दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट के साथ काम करते हुए कई वीडियो स्टोरीज पर काम किया। इसी दौरान आईपीएल पर पॉडकास्ट के साथ एक अन्य पॉडकास्ट ‘शहर का किस्सा’ भी कर चुके हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद आज अखबार के साथ पत्रकारिता की शुरुआत हुई। इसके बाद दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट और पत्रिका अखबार में काम किया है। आई नेक्स्ट की डिजिटल विंग में काम करते हुए कई नए और रोचक प्रयोग किए। लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;