इतनी अहम बैठक और सो गए डोनाल्ड ट्रंप! सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल

Deepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, गाजा
Follow us on Google News
share

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। गाजा पर गठित ‘बोर्ड ऑफ पीस’ की इस बैठक में ट्रंप खुद को जगाए रखने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हालांकि बार-बार वह नींद के आगोश में जाते नजर आ रहे हैं।

इतनी अहम बैठक और सो गए डोनाल्ड ट्रंप! सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। गाजा पर गठित ‘बोर्ड ऑफ पीस’ की इस बैठक में ट्रंप खुद को जगाए रखने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हालांकि बार-बार वह नींद के आगोश में जाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वक्ता बैठक को संबोधित कर रहे हैं और ट्रंप नींद की हालत में दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग खूब टिप्पणियां कर रहे हैं।

आंखें खुली रखने के लिए संघर्ष
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हो रही क्लिप में, ट्रंप को उनके बोर्ड ऑफ पीस पहल की शुरुआत के दौरान बैठे हुए दिखाया गया है। कुछ देर के लिए उनकी आंखें बंद रहीं और उनका सिर हल्का की तरफ झुका नजर आया। इस दौरान जैस्पर जेफर्स III अपनी प्रजेंटेशन दे रहे थे। जैसे ही जेफर्स का भाषण खत्म होता है, वहां मौजूद लोग तालियां बजाना शुरू कर देती है। इसके बाद अचानक डोनाल्ड ट्रंप जाग जाते हैं और अपनी आंखें खोल लेते हैं। थोड़ा रुकने के बाद उन्हें एहसास होता है कि भाषण खत्म हो चुका है और फिर वह भी तालियां बजाने लगते हैं।

हालांकि सेशन के दौरान कई बार नजर आया कि उनकी आंखें बंद हैं। कुछ ऐसा ही तब भी हुआ जब ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर भाषण दे रहे थे। यहां तक कि उनके भाषण के दौरान भी ट्रंप की पलकें भारी नजर आ रही थीं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि ट्रंप बोर्ड ऑफ पीस मीटिंग के दौरान खुद को जगाने की भरपूर कोशिश करते नजर आए। इसके बाद यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

एक यूजर ने बताया शर्मनाक
एक अन्य यूजर ने लिखा कि दुनिया जल रही है और भाषण चल रहा है ग्लोबल सिक्योरिटी और स्थायित्व पर। डिप्लोमेसी पर चर्चा चल रही है। लेकिन हो क्या रहा है, सबसे अहम शख्स सो रहा है। इससे पूर्व कैबिनेट बैठक की फुटेज में भी ट्रंप आंखें बंद किए नजर आए। एक यूजर ने टिप्पणी की कि डोनाल्ड ट्रंप अपनी ही कैबिनेट बैठक के दौरान सो गए। वह सुस्त नहीं हो रहे थे, धीरे-धीरे पलकें नहीं झपका रहे थे, बल्कि सो गए। यह अमेरिका के राष्ट्रपति हैं, जो अपनी प्रशासनिक टीम के युद्ध अपराधों, जांचों और अराजकता के बीच सोते हुए पाए गए। यह शर्मनाक से भी परे है। यह खतरनाक है।

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra

मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले दीपक मिश्रा के लिए पत्रकारिता में आना कोई संयोग नहीं था। घर में आने वाली तमाम मैगजीन्स और अखबार पढ़ते-पढ़ते खुद अखबार में खबर लिखने तक पहुंच गए। हालांकि सफर इतना आसान भी नहीं था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद जब घरवालों को इस इरादे की भनक लगी तो खासा विरोध भी सहना पड़ा। फिर मन में ठाना कि चलो जमीनी अनुभव लेकर देखते हैं। इसी मंशा के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान आजमगढ़ के लोकल टीवी में काम करना शुरू किया। कैमरे पर शहर की गतिविधियां रिकॉर्ड करते, न्यूज बुलेटिन लिखते और कुछेक बार उन्हें कैमरे के सामने पढ़ते-पढ़ते इरादा मजबूत हो गया कि अब तो मीडिया में ही जाना है।

आजमगढ़ के डीएवी डिग्री कॉलेज से इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री विषयों में ग्रेजुएशन के बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री। इसके बाद अखबारों में नौकरी का सिलसिला शुरू हुआ आज अखबार से। फिर दैनिक जागरण के बाइलिंगुअल अखबार आई नेक्स्ट में वाराणसी में डेस्क पर नौकरी। वहां से सेंट्रल डेस्क कानपुर का सफर और फिर पत्रिका अखबार के इवनिंगर न्यूज टुडे में सेंट्रल डेस्क हेड की जिम्मेदारी। बाद में पत्रिका अखबार के लिए खेल डेस्क पर भी काम करने का मौका मिला। पत्रिका ग्रुप में काम करते हुए 2014 फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज के लिए अवॉर्ड भी मिला।

यूपी में वापसी हुई फिर से दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में और जिम्मेदारी मिली गोरखपुर में डेस्क हेड की। आई नेक्स्ट की दूसरी पारी में दो बार गोरखपुर एडिशन के संपादकीय प्रभारी की भी भूमिका निभाई। वहीं, कुछ अरसे तक इलाहाबाद में डेस्क हेड की जिम्मेदारी भी संभाली। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में काम करने के दौरान, डिजिटल फॉर्मेट के लिए वीडियो स्टोरीज करते रहे। इसमें कुंभ 2019 के लिए वीडियो स्टोरीज भी शामिल हैं। बाद में यहां पर पॉडकास्ट के दो शो किए। जिनमें से एक आईपीएल रिकॉर्ड बुक और दूसरा शहर का किस्सा रहा।

जून 2021 से लाइव हिन्दुस्तान में होम टीम का हिस्सा। इस दौरान तमाम चुनाव, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों की खबरें की। साथ ही क्रिकेट टीम के साथ सहभागिता निभाते हुए आईपीएल और टी-20 विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई। कुंभ 2025 के दौरान लाइव हिन्दुस्तान के लिए वीडियो स्टोरीज कीं।

अगर रुचि की बात करें तो फिल्में देखना, किताबें पढ़ना, कुछ नई स्किल्स सीखते रहना प्रमुख हैं। मिररलेस कैमरे के साथ वीडियो शूट करना और प्रीमियर प्रो पर एडिटिंग में दक्षता। प्रिय विषयों में सिनेमा और खेल दिल के बेहद करीब हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।