'मेक्सिको चले जाओ, टिकट करा दे रहा', चुनावी रैली में भड़क गए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने एक चुनावी रैली के दौरान एक प्रदर्शनकारी को लताड़ लगाई है। मेक्सिको और फिलिस्तीन का झंडा फहरा रहे प्रदर्शनकारी से वेंस ने कहा कि अगर उसे मेक्सिको इतना ही पसंद है, तो वह वहां जा सकता है। उसे टिकट दे दिया जाएगा।

j d vance
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने प्रदर्शनकारी को लताड़ा

अमेरिका में इस समय मिडटर्म चुनावों को लेकर माहौल गर्म है। गुरुवार को इसी गरमा-गरमी के बीच एक ऐसा वाकया हुआ कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने एक प्रदर्शनकारी को मेक्सिको का टिकट कराने का ऑफर दे डाला। डलास में चल रही एक चुनावी रैली के दौरान एक जब उपराष्ट्रपति जे डी वेंस लोगों को संबोधित कर रहे थे। उसी वक्त एक प्रदर्शनकारी मेक्सिको और फिलिस्तीन का झंडा लहराते हुए नारेबाजी करने लगा। इसके बाद वेंस ने कहा कि अगर तुम्हें मेक्सिको इतना ही पसंद है, तो वह टिकट करा देंगे। वहीं चले जाओ। इसके बाद सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारी को आयोजन स्थल से बाहर निकाल दिया।

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डलास में रिपब्लिकन पार्टी के लिए प्रचार करने आए उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अमेरिका के भविष्य को लेकर कई बातें कहीं। लेकिन बीच में प्रदर्शनकारी के उपद्वव की वजह से माहौल गरमा गया। प्रदर्शनकारी लगातार नारे लगा रहा था कि 'जोर से कहो, खुलकर कहो, डोनाल्ड ट्रंप का यहां स्वागत नहीं है।' इसके साथ ही वह मेक्सिको और फिलिस्तीन के झंडे भी फहरा रहा था। पुलिस ने पकड़कर उसे बाहर निकाल दिया।

मेक्सिको पसंद है, तो वहीं चले जाओ- जे डी वेंस

इससे पहले जेडी वेंस ने उसे लताड़ लगाते हुए कहा, "मेरे दोस्त, अगर तुम्हें मेक्सिको इतना ही पसंद है, तो वहीं चले जाओ। मैं तुम्हारे लिए टिकट खरीद दूंगा।" उपराष्ट्रपति की इस टिप्पणी पर वहां मौजूद जनता ने भी शोर मचाकर समर्थन दिया। गौरतलब है कि रिपब्लिकन पार्टी के 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' कैंपेन के लिए जे डी वेंस को ही डोनाल्ड ट्रंप का उत्तराधिकारी माना जाता है।

रिपब्लिकन पार्टी को वोट देने के लिए वेंस की अमेरिकी जनता से अपील

अमेरिका के उप राष्ट्रपति जे डी वेंस ने अमेरिकी नागरिकों से मिड टर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा, "हमें इस नवंबर में एक संदेश देना है। हमारे पूर्वजों ने हमें यह देश दिया है। इससे पहले उनके पूर्वजों ने उन्हें यह देश संभालने के लिए दिया था। हमें इस देश की राष्ट्रीय नागरिकता मिली है। हम इसके लिए लड़ेंगे। इस लड़ाई के लिए रिपब्लिकन पार्टी को वोट दें।" बता दें, ट्रंप और उनकी पार्टी शुरुआत से ही अमेरिका की जन्म के आधार पर नागरिकता के खिलाफ रही है। उनका दावा है कि बाहर से लोग आकर अमेरिका में अपने बच्चों की डिलेवरी करवाते हैं, जिससे जन्म के आधार पर उन्हें नागरिकता मिल जाती है। यह गलत है।

बता दें, डलास की रैली के दौरान ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रिपब्लिकन पार्टी की जीत पर हर अमेरिकी वयस्क व्यक्ति को 5000 डॉलर देने का वादा किया था। उन्होंने कहा था कि अभी तक हुए व्यापारिक फैसलों की वजह से अमेरिका को काफी बड़ा फायदा हुआ है। ऐसे में अगर मिडटर्म इलेक्शन में रिपब्लिकन पार्टी जीतती है, तो वह हर वयस्क अमेरिकी नागरिक को 5000 डॉलर देंगे।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak

उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़'मेक्सिको चले जाओ, टिकट करा दे रहा', चुनावी रैली में किस पर भड़क गए जेडी वेंस