एक घंटे में 7 झूठ बोल गए डोनाल्ड ट्रंप, ईरान बोला- ऐसी बातचीत का क्या फायदा

Ankit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share

ईरान की संसद में स्पीकर मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने कहा है कि डोनाल्ड ट्रंप एक घंटे में ही सात झूठ बोल गए। हालांकि उन्होंने साफ नहीं किया कि ट्रंप ने कौन से सात झूठ बोले  हैं। गालिबाफ ने कहा कि ऐसा ना तो अमेरिका युद्ध ही जीतेगा और ना ही बातचीत का ही कोई फायदा  होगा। 

एक घंटे में 7 झूठ बोल गए डोनाल्ड ट्रंप, ईरान बोला- ऐसी बातचीत का क्या फायदा

अमेरिका के साथ इस्लामाबाद वार्ता की अगुआई करने वाले ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने कहा है कि डोनाल्ड ट्रंप ने एक घंटे में सात झूठ बोले। उन्होंने कहा कि इस तरह के फर्जी दावों से कोई फायदा नहीं होने वाला है। ना तो इससे अमेरिका युद्ध जीतेगा और ना ही बातचीत से कोई हल निकलेगा। उन्होंने यह साफ नहीं किया कि ट्रंप के किन बयानों की बात कर रहे हैं। इतना जरूर है कि डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि ईरान यूरेनियम के भंडार उसे सौंपने को तैयार है। जिस दावे को ईरान के विदेश मंत्रालय ने सिरे से खारिज कर दिया।

गालिबाफ ने कहा कि अमेरिका मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को भरमाने और प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है। हालांकि इसका असर ईरान के लोगों पर पड़ने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका नाकेबंदी जारी रखता है तो होर्मुज को भी फिर से बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि होर्मुज से आवाजाही ईरान द्वारा निर्धारित रास्ते से ही हो पाएगी और इसके लिए ईरान की इजाजत लेनी होगी।

बता दें कि ईरान ने ऐलान किया था कि वह होर्मुज को खोल रहा है। अमेरिका ने भीदावा किया कि ईरान होर्मुज को पूरी तरह से खोल रहा है। इसके बाद ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान के खिलाफ उनकी नाकेबंदी जारी रहेगी। ईरान ने कहा है कि जिन रास्तों से जहाजों को गुजरने दिया जाएगा, वहां से भी आवाजाही परिस्थितियों के हिसाब से ही तय की जाएगी।

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज को लेकर किया था यह दावा

ईरान कह रहा है कि वह होर्मुज को हमेशा के लिए खोलने की गारंटी नहीं लेता है। उधर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि ईरान होर्मुज को हमेशा के लिए खोलने को तैयार है। युद्धविराम के नौवें दिन श्री ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा, "ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर कभी बंद न करने पर सहमत हो गया है। अब इसे दुनिया के खिलाफ हथियार के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जायेगा!"

गौरतलब है कि यह संकरा जलमार्ग वैश्विक ऊर्जा व्यापार की सबसे महत्वपूर्ण धमनियों में से एक है। इससे दुनिया के कुल कच्चे तेल का लगभग 20 फीसदी हिस्सा गुजरता है। अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया, तो ईरान ने इस मार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया था। इस कारण ऊर्जा बाजारों में भारी उथल-पुथल मच गया और तेल तथा गैस की कीमतों में भारी उछाल आया। स्थिति इतनी गंभीर हो गयी कि कई देशों को अपनी ऊर्जा आपूर्ति की राशनिंग करनी पड़ी और पावर आपातकाल तक घोषित करना पड़ा।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।