Hindi Newsविदेश न्यूज़donald trump threatened china for 155 percent tariff xi jinping name
...नहीं तो देना पड़ेगा 155 फीसदी टैरिफ, शी जिनपिंग का नाम ले डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को दी धमकी

...नहीं तो देना पड़ेगा 155 फीसदी टैरिफ, शी जिनपिंग का नाम ले डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को दी धमकी

संक्षेप:

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को धमकी देते हुए कहा है कि अगर अच्छी ट्रेड डील नहीं होती है तो नवंबर से चीन को 155 फीसदी टैरिफ देना होगा। बता दें कि वर्तमान में अमेरिका ने चीन पर 55 फीसदी का टैरिफ लगाया है।

Oct 21, 2025 05:40 am ISTAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को एक बार फिर टैरिफ बढ़ाने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि अगर चीन अमेरिका के साथ डील पर सहमत नहीं होता है तो उसपर 155 फीसद का टैरिफ लगाया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज के साथ एक मिनरल समझौते पर साइन करने के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने यह बात कही।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ट्रंप ने कहा, चीन टैरिफ के रूप में अच्छी-खासी रकम अमेरिका को देता रहा है। हमें पता है कि अभी वह 55 फीसदी टैरिफ दे रहा है औऱ अगर दोनों देशों में कोई डील नहीं होती तो फिर नवंबर से 155 फीसदी टैरिफ देना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कई देशों के साथ ट्रेड डील पर काम किया गया है। उन देशों ने इसका जल्दी फायदा उठा लिया।

उन्होंने कहा, हमें उम्मीद है कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ भी एक अच्छी ट्रेड डील होगी। मैं इसको लेकर काफी उत्साहित हूं। इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि 1 नवंबर से चीन से आयात होने वाले सॉफ्टवेयर पर 100 फीसदी का टैरिफ लगाया जाएगा। वहीं चीन के सामान पर अमेरिका ने पहले से ही 55 फीसदी का टैरिफ लगा रखा है।

रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ हमारे बहुत अच्छे संबंध हैं। हालांकि कुछ मामलों में विवाद है। वे हमें टैरिफ के रूप में काफी अच्छी रकम देते हैं। उनके पास मौका है कि वे इसको कम करवा लें। हम मिलकर इसके लिए काम करेंगे। लेकिन उन्हें भी हमें कुछ देना होगा।

ट्रंप ने कहा, आप लोगों को पता है कि मेरे पहले कार्यकाल के दौरान भी चीन ने खूब रकम चुकाई। अब वे अमेरिका को खूब पैसा दे रहे हैं। मुझे लगता है कि अब जो टैरिफ लगेगा उतना वे दे नहीं पाएंगे। हम भी टैरिफ को कम करने को तैयार हैं लेकिन उन्हें हमारे लिए भी कुछ करना पड़ेगा। यह कोई एकतरफा रास्ता नहीं है। इससे पहले चीन के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा था कि इसी सप्ताह के आखिरी में मलेशिया में चीन के साथ ट्रेड डील पर बातचीत होगी।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha
अंकित ओझा पिछले 8 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। अंकित ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से स्नातक के बाद IIMC नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है। इसके बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है। राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डेस्क पर कार्य करने का उनके पास अनुभव है। इसके अलावा बिजनेस और अन्य क्षेत्रों की भी समझ रखते हैं। हिंदी, अंग्रेजी के साथ ही पंजाबी और उर्दू का भी ज्ञान है। डिजिटल के साथ ही रेडियो और टीवी के लिए भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।