आज ईरान पर करने जा रहे बहुत जोरदार हमला, युद्धविराम के बीच ट्रंप की खुली चेतावनी

लाइव हिन्दुस्तान, वॉशिंगटन
Follow us on Google News
share

डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी कि ईरान को बातचीत में देरी करने की कीमत चुकानी पड़ेगी। सात अप्रैल को युद्धविराम की घोषणा के बाद से एक संभावित समझौते को लेकर हफ्तों तक सकारात्मक रुख दिखाने के बाद ट्रंप के बयानों में यह एक बड़ा और कड़ा बदलाव माना जा रहा है।

आज ईरान पर करने जा रहे बहुत जोरदार हमला, युद्धविराम के बीच ट्रंप की खुली चेतावनी

अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम जारी है, लेकिन बीच-बीच में हमलों से तनाव बढ़ जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को ईरान को बड़ी चेतावनी दी और कहा कि हम उन पर आज बहुत जोरदार हमला करने जा रहे हैं, अगर शांति समझौता नहीं होता है तो। डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी कि ईरान को बातचीत में देरी करने की कीमत चुकानी पड़ेगी। सात अप्रैल को युद्धविराम की घोषणा के बाद से एक संभावित समझौते को लेकर हफ्तों तक सकारात्मक रुख दिखाने के बाद ट्रंप के बयानों में यह एक बड़ा और कड़ा बदलाव माना जा रहा है।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच 'ट्रुथ सोशल' पर एक पोस्ट में लिखा, "ईरान सिर्फ बातें करता है, काम नहीं। पश्चिम एशिया का गुंडा अब खत्म हो चुका है! उन्होंने एक ऐसे समझौते पर बातचीत करने में बहुत लंबा समय लगा दिया जो उनके लिए बहुत बेहतरीन साबित हो सकता था, अब उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी!"

ट्रंप ने हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया कि अमेरिका ईरान के खिलाफ क्या कदम उठाने जा रहा है। उनके ये बयान होर्मुज के पास अमेरिकी सेना के एक अपाचे हेलीकॉप्टर को मार गिराए जाने के बाद, अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए नए हवाई हमलों के ठीक बाद आए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने बुधवार को फॉक्स न्यूज से बात करते हुए संकेत दिया कि आगे भी सैन्य कार्रवाई की संभावना बनी हुई है। उन्होंने कहा, "मैं इसे जारी रख सकता हूँ। उनके पास समझौते पर हस्ताक्षर करने और खुद को बचाने का मौका था।"

ट्रंप ने हेलीकॉप्टर घटना के बारे में नए विवरण देते हुए बताया कि एक ईरानी ड्रोन ने उनके एएच-64 अपाचे हेलीकॉप्टर पर हमला किया था। उनके अनुसार, वह ड्रोन पहले से ही आग की लपटों में था और दोनों पायलटों के बीच में आकर फंस गया था, लेकिन वह फटा नहीं। इस वजह से पायलट हेलीकॉप्टर को सुरक्षित नीचे उतारने और वहां से सुरक्षित निकलने में कामयाब रहे। अमेरिकी राष्ट्रपति की यह नई टिप्पणी राजनयिक वार्ताओं पर उनके हालिया बयानों के बिल्कुल उलट है। पिछले कुछ हफ्तों से वह बार-बार यह संकेत दे रहे थे कि ईरान के साथ एक समझौता बहुत करीब हैं। उन्होंने सोमवार को भी पत्रकारों से कहा था कि दो या तीन दिनों के भीतर एक समझौता हो सकता है।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।