ट्रंप ने इन 6 देशों को नुकसान से बचाने की खाई कसम, ईरान युद्ध पर अपडेट दे दिया

Apr 02, 2026 09:02 am ISTNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध खत्म करने के संकेत दे दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अमेरिकी बल जल्द ही 'काम खत्म कर देंगे', क्योंकि मकसद पूरे होने वाले हैं। ट्रंप ने गुरुवार सुबह (भारतीय समयानुसार) अमेरिका के नाम संबोधन जारी किया। 

ट्रंप ने इन 6 देशों को नुकसान से बचाने की खाई कसम, ईरान युद्ध पर अपडेट दे दिया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध खत्म करने के संकेत दे दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अमेरिकी बल जल्द ही 'काम खत्म कर देंगे', क्योंकि मकसद पूरे होने वाले हैं। ट्रंप ने गुरुवार सुबह (भारतीय समयानुसार) अमेरिका के नाम संबोधन जारी किया। इस दौरान उन्होंने इजरायल, सऊदी अरब, यूएई समेत कई देशों का धन्यवाद दिया। साथ ही कहा कि ईरान का शासन खत्म हो चुका है।

क्या था अमेरिका का लक्ष्य

देश के नाम संबोधन में ट्रंप ने कहा, 'मेरा उद्देश्य बहुत सरल और स्पष्ट है, हम व्यवस्थित रूप से शासन की उस क्षमता को खत्म कर रहे हैं जिससे वह अमेरिका को धमकी दे सके या अपनी सीमाओं के बाहर ताकत दिखा सके। इसका मतलब है ईरान की नौसेना को खत्म करना, जो अब पूरी तरह से तबाह हो चुकी है।' उन्होंने कहा कि उनकी वायुसेना और मिसाइल प्रोग्राम को ऐसा नुकसान पहुंचाया है, जैसा पहले कभी नहीं देखा होगा।

जल्द खत्म होने वाला है मिशन

ट्रंप ने कहा कि हमारा हमारी सेना का प्रदर्शन असाधारण रहा है। उन्होंने कहा, 'इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया, हर कोई इसी के बारे में बात कर रहा है। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे रणनीतिक उद्देश्य पूरे होने के करीब हैं।' उन्होंने कहा, 'हम विशेष रूप से उन 13 अमेरिकी योद्धाओं को याद करते हैं जिन्होंने अपनी जान कुर्बान कर दी, ताकि हमारे बच्चों को कभी परमाणु हथियार संपन्न ईरान का सामना न करना पड़े।'

उन्होंने कहा, 'पिछले महीने में दो बार एयर फोर्स बेस गया था; मैं उन नायकों के साथ रहना चाहता था जब वे अमेरिकी धरती पर वापस लौटे। हम उन्हें सलाम करते हैं, और अब हमें उस मिशन को पूरा करके उनका सम्मान करना चाहिए जिसके लिए उन्होंने अपना बलिदान दिया।'

इन देशों को बोला थैंक्स

ट्रंप ने कई देशों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'मैं मिडिल ईस्ट में अपने सहयोगियों को धन्यवाद देता हूं। इजरायल, सऊदी अरब, कतर, यूएई, कुवैत और बहरीन। वो बहुत अच्छे हैं और हम उन्हें नुकसान नहीं पहुंचने देंगे। न ही उन्हें असफल होने देंगे।' खास बात है कि युद्ध के बीच ही खबरें आईं थीं कि यूएई और सऊदी अरब अमेरिका का साथ देने की योजना बना रहे हैं।

ईरान ने किए खाड़ी देशों में हमले

ईरान ने खाड़ी देशों में विभिन्न ठिकानों पर ड्रोन हमले किए, जिससे क्षेत्रीय तनाव और बढ़ गया है। कुवैत के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बुधवार को बताया कि उसके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ईरानी ड्रोन से हमला हुआ, जिससे ईंधन टैंकों में भीषण आग लग गई, हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। बहरीन के आंतरिक मंत्रालय ने भी एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान में आग लगने की पुष्टि की थी। कतर के तट के पास एक टैंकर को भी निशाना बनाए जाने की खबरें आईं थीं।

खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) के देशों पर इन हमलों का व्यापक प्रभाव पड़ा है। ये हमले अमेरिका-इजरायल की बमबारी के जवाब में किए जा रहे हैं। ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में ऊर्जा ठिकानों सहित अहम ढांचे को निशाना बनाने की चेतावनी दी है।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।