
डोनाल्ड ट्रंप ने अब खुद को बता दिया वेनेजुएला का 'कार्यवाहक राष्ट्रपति', तस्वीर शेयर कर क्या लिखा?
ट्रंप ने नई सरकार को भी धमकाया है। ट्रंप ने आने वाले दिनों में वेनेजुएला के खिलाफ और सैन्य अभियानों की चेतावनी दी है। इससे पहले देश के सुप्रीम कोर्ट ने डेल्सी रोड्रिग्ज को वेनेजुएला का अंतरिम राष्ट्रपति नियुक्त किया था।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी एक ऐसी तस्वीर शेयर कर दी है जिसे लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वेनेजुएला पर हमले और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार किए जाने के बाद ट्रंप ने ने अब खुद को वहां का ‘कार्यवाहक राष्ट्रपति’ बता दिया है। ट्रंप ने यह तस्वीर तंज के रूप में साझा किया है। इससे पहले देश की उप राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज को वेनेजुएला का अंतरिम राष्ट्रपति नियुक्त किया गया था।
ट्रंप ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर खुद की यह तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में विकिपीडिया के आधिकारिक पेज को एडिट किया गया है, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप को जनवरी 2026 में वेनेजुएला के मौजूदा राष्ट्रपति के रूप में दिखाया गया है। ट्रंप के शेयर करते ही यह पोस्ट तेजी से वायरल होने लगा जहां लोग ट्रंप की मंशा पर सवाल उठा रहे हैं।
गौरतलब है कि बीत 3 जनवरी को अमेरिका ने बड़ा सैन्य अभियान चलाकर वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सीलिया फ्लोर्स को राष्ट्रपति परिसर से ही गिरफ्तार कर लिया था। दोनों को अमेरिका ले जाकर उन पर मुकदमा चलाया जा रहा है। इस बीच डेल्सी रोड्रिग्ज ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति की जिम्मेदारी संभाल ली है। हालांकि ट्रंप ने पहले भी कहा है कि अमेरिका वेनेजुएला सरकार को तब तक चलाएगा जब तक "सुरक्षित, उचित और समझदारी भरा बदलाव" सुनिश्चित नहीं हो जाता।
वहीं ट्रंप ने वेनेजुएला की नई सरकार को भी धमकाया है। ट्रंप ने आने वाले दिनों में वेनेजुएला के खिलाफ और सैन्य अभियानों की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि मादुरो के करीबी लोग और अमेरिका का साथ सहयोग ना करने वाले लोगों के खिलाफ दोबारा कार्रवाई की जा सकती है। इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि अमेरिका के पास वेनेजुएला के लिए तीन-चरणीय योजना है जो देश में स्थिरता सुनिश्चित करेगी।

लेखक के बारे में
Jagriti Kumariलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




