Hindi Newsविदेश न्यूज़Donald Trump says US would be screwed if Supreme Court rules against trump tariffs
… तो बर्बाद हो जाएगा अमेरिका, डोनाल्ड ट्रंप ने किस बात को लेकर दी इतनी बड़ी चेतावनी?

… तो बर्बाद हो जाएगा अमेरिका, डोनाल्ड ट्रंप ने किस बात को लेकर दी इतनी बड़ी चेतावनी?

संक्षेप:

अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट ट्रंप की टैरिफ नीति की संवैधानिक वैधता की जांच कर रहा है और जल्द ही इस संबंध में फैसला सुनाया जा सकता है। कई बड़े व्यवसायों और राज्यों ने अमेरिकी कोर्ट में टैरिफ को चुनौती दी है।

Jan 13, 2026 10:22 am ISTJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले दावा किया है कि अगर सुप्रीम कोर्ट टैरिफ को गैर कानूनी ठहराता है कि तो अमेरिका बर्बाद हो जाएगा। उन्होंने कहा है कि इससे देश को खरबों डॉलर के नुकसान हो जाएगा। बता दें कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट इस हफ्ते इस मामले में अपना फैसला सुना सकता है। कोर्ट में ट्रंप की व्यापक टैरिफ नीति को चुनौती दी गई है और इसे एक असंवैधानिक कदम बताया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इससे पहले ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा कि अगर शीर्ष अदालत उनकी नीति के खिलाफ फैसला सुनाती है, तो अमेरिकी कंपनियों को सैकड़ों अरब डॉलर वापस करने होंगे। उन्होंने कहा, "उन्होंने कहा, "जब इन निवेशों को जोड़ा जाएगा, तो हम खरबों डॉलर की बात कर रहे हैं!" उन्होंने कहा, “यह बहुत बड़ी गड़बड़ हो जाएगी, और हमारे देश के लिए भुगतान करना लगभग असंभव होगा।”

ये भी पढ़ें:ट्रंप को याद आई पुरानी दोस्ती, अगले साल आ सकते हैं भारत; दूत ने बताई अंदर की बात
ये भी पढ़ें:भारत पर 500% टैरिफ लगाएगा US? बिल को मंजूरी मिलने पर सरकार का मुंहतोड़ जवाब

ट्रंप ने आगे कहा, "दूसरे शब्दों में अगर सुप्रीम कोर्ट इस राष्ट्रीय सुरक्षा मामले में अमेरिका के खिलाफ फैसला सुनाता है, तो हम बर्बाद हो जाएंगे!" ट्रंप ने इससे पहले भी कई बार इससे तरह की चेतावनी दी है। बीते दिसंबर महीने में ट्रंप ने चेतावनी दी थी की टैरिफ लगाने की उनके अधिकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का कोई भी संभावित फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन जाएगा।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।