Hindi Newsविदेश न्यूज़Donald Trump says PM Modi want to Keep me Happy Warning Over Russian Oil
मोदी मुझे खुश रखना चाहते हैं, ट्रंप ने क्यों कहा ऐसा; फिर टैरिफ की भी चेतावनी

मोदी मुझे खुश रखना चाहते हैं, ट्रंप ने क्यों कहा ऐसा; फिर टैरिफ की भी चेतावनी

संक्षेप:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को फिर चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा है कि अगर भारत रूस से तेल खरीदना जारी रखेगा तो तो उस पर फिर टैरिफ लगाया जा सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जानते थे कि ट्रंप खुश नहीं हैं।

Jan 05, 2026 04:01 pm ISTDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, वॉशिंटगन
share Share
Follow Us on

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को फिर चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा है कि अगर भारत रूस से तेल खरीदना जारी रखेगा तो तो उस पर फिर टैरिफ लगाया जा सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जानते थे कि ट्रंप खुश नहीं हैं। इसलिए वह मुझे खुश करना चाहते हैं। रविवार को एयर फोर्स वन पर सवार होते हुए पत्रकारों से बातचीत के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने यह बातें कहीं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रूस से तेल न खरीदने को लेकर दबाव
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी बहुत अच्छे व्यक्ति हैं। उन्हें पता था कि मैं खुश नहीं हूं। मुझे खुश रखना बेहद जरूरी है। अगर वह रूस से तेल खरीदना जारी रखते हैं तो मैं बहुत तेजी से टैरिफ बढ़ा सकता हूं। बता दें कि अमेरिका लगातार भारत पर दबाव बना रहा है कि वह रूस से तेल न खरीदे। हालांकि भारत ने अपने तेल खरीद का बचाव किया है। ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब कुछ दिन पहले ही उनकी पीएम मोदी से टेलीफोन पर बात हुई है। इस बातचीत में दोनों नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि हालिया टैरिफ तनाव के बावजूद दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार जारी रहना चाहिए।

सोशल मीडिया पोस्ट में तारीफ
हाल ही में भारत में अमेरिकी एंबेसी ने भी डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पीएम मोदी की तारीफ का जिक्र किया था। अपनी सोशल मीडिया पेस्ट में ट्रंप ने भारत एक शानदार देश बताया था। साथ ही कहा था कि पीएम मोदी के रूप में अमेरिका को एक महान दोस्त मिला है। उन्होंने आगे लिखा कि भारत दुनिया की पुरातन सभ्यताओं में से एक है। यह भारत के लिए एक अहम रणनीतिक साझीदार है।

तेल पर फिर से फोकस
वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले के बाद तेल का मामला फिर से सामने आ गया है। वेनेजुएला के पास बड़े पैमाने पर तेल भंडार है। यह 303 बिलियन बैरल से ऊपर का है, जो इसे विश्व का सबसे बड़ा तेल भंडार वाला देश बनाता है। हालांकि, अमेरिकी प्रतिबंधों और कम निवेश के कारण उत्पादन घटकर प्रतिदिन 1 मिलियन बैरल रह गया है। ओपेक के आंकड़ों के मुताबिक वेनेजुएला के पास कुल वैश्विक तेल आपूर्ति का लगभग 17 फीसदी तेल है।

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra
दीपक मिश्र मीडिया इंडस्ट्री में करीब 17 साल का अनुभव रखते हैं। खेल, सिनेमा और राजनीति पर प्रमुखता से काम किया है। खासतौर पर खेल की खबरों से जुनून की हद तक मोहब्बत है। 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2014 में फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप प्रमुखता से कवर कर चुके हैं। फोटोग्राफी और मोबाइल वीडियो स्टोरी के साथ-साथ पॉडकास्ट में विशेष रुचि रखते हैं। दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट के साथ काम करते हुए कई वीडियो स्टोरीज पर काम किया। इसी दौरान आईपीएल पर पॉडकास्ट के साथ एक अन्य पॉडकास्ट ‘शहर का किस्सा’ भी कर चुके हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद आज अखबार के साथ पत्रकारिता की शुरुआत हुई। इसके बाद दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट और पत्रिका अखबार में काम किया है। आई नेक्स्ट की डिजिटल विंग में काम करते हुए कई नए और रोचक प्रयोग किए। लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।