खामेनेई का बेटा मंजूर नहीं, ईरान का अगला लीडर चुनने के लिए मुझे शामिल होना होगा: ट्रंप
एक्सियोस ने एक इंटरव्यू में ट्रंप के हवाले से बताया कि खामेनेई का बेटा मुझे मंज़ूर नहीं है। हम कोई ऐसा चाहते हैं जो ईरान में शांति और मेलजोल लाए। ट्रंप ने कहा कि मुझे अपॉइंटमेंट में शामिल होना होगा, जैसे वेनेजुएला में डेल्सी (रोड्रिगेज) के साथ हुआ था।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को ईरान के अगले सुप्रीम लीडर के चयन पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दो टूक कहा है कि खामेनेई का बेटा अगले सुप्रीम लीडर के पद के लिए मुझे मंजूर नहीं है। ईरान का अगला लीडर चुनने के लिए मुझे शामिल होना होगा।
एक्सियोस ने एक इंटरव्यू में ट्रंप के हवाले से बताया, "खामेनेई का बेटा मुझे मंज़ूर नहीं है। हम कोई ऐसा चाहते हैं जो ईरान में शांति और मेलजोल लाए।" ट्रंप ने कहा, "मुझे अपॉइंटमेंट में शामिल होना होगा, जैसे वेनेजुएला में डेल्सी (रोड्रिगेज) के साथ हुआ था।"
ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर के बेटे मोजतबा खामेनेई, ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हवाई हमलों में बच गए हैं, जिसमें उनके पिता अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए थे। ईरान के एलीट रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के साथ करीबी रिश्ते रखने वाले मोजतबा ईरानी मौलवी संगठन में सबसे असरदार लोगों में से एक हैं और उन्हें अपने पिता के संभावित उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जाता है।
अमेरिका-इजराइल के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के बाद, ईरानी नेता नया नेतृत्व चुनने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। खामेनेई ने 37 वर्षों तक ईरान पर शासन किया था। ईरान में 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद से यह दूसरा मौका है, जब एक नए सर्वोच्च नेता को चुना जा रहा है। संभावित उम्मीदवारों में पश्चिमी देशों के साथ टकराव के लिए प्रतिबद्ध कट्टरपंथी नेताओं से लेकर राजनयिक संबंध स्थापित करने के इच्छुक सुधारवादी नेता भी शामिल हैं।
अयातुल्ला खामेनेई के बेटे एवं शिया धर्मगुरु मोजतबा को व्यापक रूप से संभावित उत्तराधिकारी माना जा रहा है। उनके ईरान के अर्धसैनिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड से मजबूत संबंध हैं, लेकिन उन्होंने कभी कोई पद ग्रहण नहीं किया है। हालांकि, इस्लामी गणराज्य लंबे समय से वंशानुगत शासन की आलोचना करता रहा है।
युद्ध, शांति और विवादित परमाणु कार्यक्रम सहित सभी प्रमुख मुद्दों पर सर्वोच्च नेता ही अंतिम निर्णय लेते हैं। विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने रविवार को कहा कि इस सप्ताह की शुरुआत में नए सर्वोच्च नेता को चुना जाएगा। सर्वोच्च नेता की नियुक्ति 88 सदस्यीय विशेषज्ञों के पैनल द्वारा की जाती है, जिन्हें कानून के अनुसार शीघ्र ही उत्तराधिकारी का नाम घोषित करना होता है। इसमें शिया धर्मगुरु शामिल होते हैं। ईरान की संवैधानिक निगरानी संस्था, 'गार्डियन काउंसिल' द्वारा उनकी उम्मीदवारी को मंजूरी मिलने के बाद जनमत संग्रह द्वारा इन धर्मगुरुओं को चुना जाता है। खामेनेई का दोनों धार्मिक संगठनों पर काफी प्रभाव था, इसलिए यह संभावना कम है कि अगला नेता उनसे अलग विचारों वाला होगा।
लेखक के बारे में
Madan Tiwariलखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।
विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


