ईरान ने होर्मुज में अमेरिकी हेलीकॉप्टर को मार गिराया, डोनाल्ड ट्रंप बोले- जवाब देना जरूरी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है, जब उन्होंने कुछ ही घंटे पहले दावा किया था कि क्षेत्र में शांति समझौते की संभावना मजबूत हो रही है। हाल के दिनों में इजरायल और ईरान के बीच तनाव फिर बढ़ा था। 

ईरान ने होर्मुज में अमेरिकी हेलीकॉप्टर को मार गिराया, डोनाल्ड ट्रंप बोले- जवाब देना जरूरी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान ने ओमान के पास स्थित होर्मुज स्ट्रेट में गश्त कर रहे अमेरिकी सैन्य अपाचे हेलीकॉप्टर को मार गिराया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि उन्हें अमेरिकी सेना से जानकारी मिली है कि मॉडर्न हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया गया। हेलीकॉप्टर में सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है, लेकिन ट्रंप ने स्पष्ट किया कि इस हमले का जवाब देना अमेरिका के लिए आवश्यक होगा। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि अमेरिका किस प्रकार की कार्रवाई करेगा। वहीं, ईरान की ओर से इस दावे पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब उन्होंने कुछ ही घंटे पहले दावा किया था कि क्षेत्र में शांति समझौते की संभावना मजबूत हो रही है। हाल के दिनों में इजरायल और ईरान के बीच तनाव फिर बढ़ा था, जिसके दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमले किए थे। हालांकि सोमवार को दोनों देशों ने हमले रोकने पर सहमति जताई थी। करीब दो महीने से युद्धविराम लागू है, लेकिन अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच छिटपुट संघर्ष जारी रहने से पूर्ण युद्ध की आशंका बनी हुई है।

स्थायी समझौते के लिए मध्यस्थता प्रयास तेज

रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच स्थायी समझौते के लिए मध्यस्थता प्रयास तेज हो गए हैं। सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान की अगुवाई में मध्यस्थों और दोनों पक्षों के बीच बातचीत जारी है। इस सप्ताह भी वार्ता का दौर चलता रहेगा। दूसरी ओर, इजरायल इस कूटनीतिक प्रक्रिया को लेकर चिंतित है। इजरायली सुरक्षा कैबिनेट की सदस्य ने कहा कि यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि ईरान भविष्य में अपनी सैन्य क्षमता या अपने सहयोगी संगठनों, जैसे हिज्बुल्लाह और हमास को फिर से मजबूत न कर सके।

इस बीच क्षेत्र में तनाव के अन्य संकेत भी सामने आए हैं। इजरायल ने दक्षिणी लेबनान के कुछ इलाकों में सैन्य कार्रवाई जारी रखने के संकेत दिए हैं, जबकि ईरान ने भी चेतावनी दी है कि यदि उस पर दोबारा हमला हुआ तो उसका जवाब पहले से अधिक कठोर होगा। दूसरी ओर, यमन के ईरान समर्थित हूती ने इजरायल पर मिसाइल हमले करने और लाल सागर में इजरायली जहाजों के आवागमन पर रोक लगाने का दावा किया है। इन घटनाओं के बीच तेल बाजार भी प्रभावित हुआ है और होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।