होर्मुज पर राहत भरी खबर, तुरंत नाकेबंदी हटाएगी अमेरिकी नेवी; डोनाल्ड ट्रंप ने दिए आदेश
डोनाल्ड ट्रंप ने पोस्ट करके कहा, 'ईरान को यह सहमति देनी होगी कि वे कभी भी न्यूक्लियर वेपन या बम नहीं बनाएंगे। होर्मुज स्ट्रेट को तुरंत खोल दिया जाए, बिना किसी टोल के दोनों दिशाओं में अनियंत्रित शिपिंग ट्रैफिक के लिए।'
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट खोलने को लेकर बड़ा संकेत दिया है। ट्रंप ने शुक्रवार को पोस्ट करके कहा, 'ईरान को यह सहमति देनी होगी कि वे कभी भी न्यूक्लियर वेपन या बम नहीं बनाएंगे। होर्मुज स्ट्रेट को तुरंत खोल दिया जाए, बिना किसी टोल के दोनों दिशाओं में अनियंत्रित शिपिंग ट्रैफिक के लिए।'
डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा कि सभी वॉटर माइन्स को नष्ट कर दिया जाएगा, अगर कहीं हों। हमने अपनी बेहतरीन अंडर वॉटर माइन स्वीपर्स से पहले ही कई माइन्स को डेटोनेट करके हटा दिया है। ईरान बाकी बची हुई किसी भी माइन को तुरंत हटा देगा या डेटोनेट कर देगा, जो ज्यादा नहीं होंगी! उन्होंने कहा, 'हमारी अद्भुत और अभूतपूर्व नेवल ब्लॉकेड के कारण स्ट्रेट में फंसे जहाज अब घर वापसी की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं, क्योंकि ब्लॉकेड अब हटा दी जाएगी।'
डोनाल्ड ट्रंप ने भेजा अपना नमस्कार!
अमेरिकी राष्ट्रपति ने खुशखबरी सुनाने के अंदाज में कहा कि अपनी पत्नियों, पतियों, माता-पिता और परिवारों को मेरा (आपका पसंदीदा राष्ट्रपति) नमस्कार कहें!' ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'जिस चीज को कभी-कभी न्यूक्लियर डस्ट कहा जाता है, जो गहरी जमीन के नीचे दबी हुई है और हमारे शक्तिशाली B2 बॉम्बर हमले (11 महीने पहले) से ढह गए पहाड़ों के नीचे दबी हुई है, उसे अमेरिका निकालेगा।'
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यह इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान, इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (IAEA) के साथ मिलकर निकाला जाएगा और पूरी तरह नष्ट कर दिया जाएगा। अभी के लिए कोई पैसा नहीं बदला जाएगा। अन्य कम महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी सहमति बन गई है। मैं अभी सिचुएशन रूम में बैठक कर अंतिम फैसला लेने जा रहा हूं। इस मामले पर ध्यान देने के लिए आपका धन्यवाद!
ईरान और अमेरिका के बीच समझौते के आसार
रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका-ईरान के वार्ताकारों के बीच एक समझौता पत्र (MoU) पर सहमति बन गई है लेकिन दोनों ओर से अभी अंतिम सहमति मिलनी बाकी है। वाइट हाउस ने इस बात की पुष्टि की है कि इस समझौते से मौजूदा युद्धविराम 60 दिन के लिए और बढ़ जाएगा। इस दौरान दोनों पक्ष ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाने को लेकर बातचीत करेंगे।
सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अभी एमओयू पर हस्ताक्षर करने बाकी है। रिपोर्ट में एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि ट्रंप एमओयू को मंजूरी देने से पहले इस पर विचार करने के लिए कुछ समय चाहते है। मध्यस्थता प्रक्रिया में शामिल देशों में से एक के राजनयिक ने बताया कि रिपोर्ट में बातचीत की स्थिति को गलत तरीके से पेश किया गया है और अभी ईरान की तरफ से भी अंतिम मंजूरी मिलनी बाकी है।
लेखक के बारे में
Niteesh Kumarपत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


