आज रात ईरान पर बहुत जोरदार हमला करेगा अमेरिका, तेल पर कब्जा जमा लेंगे: डोनाल्ड ट्रंप
Iran US War Update: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर आज रात जोरदार हवाई हमले की चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा है कि इसके बाद वह ईरान के तेल पर कब्जा जमा लेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका आज रात ईरान पर बहुत जोरदार हमला करेगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में धमकी दी कि बहुत जल्द ईरान के तेल और गैस उद्योगों- जिनमें महत्वपूर्ण खार्ग द्वीप भी शामिल है- पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया जाएगा। यह पोस्ट ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान लगातार दूसरे दिन भी एक-दूसरे पर हमले कर रहे हैं, जिससे पश्चिम एशिया एक बार फिर पूर्ण पैमाने के युद्ध की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है।
ईरान में गुरुवार सुबह तक अमेरिकी हमले की तीव्रता और दायरा एक दिन पहले की तुलना में कहीं अधिक बड़ा दिखाई दिया। ईरान ने नुकसान के बारे में बहुत कम जानकारी दी और कहा कि उसने कुवैत, बहरीन और जॉर्डन पर जवाबी हमला किया जैसा कि उसने एक दिन पहले किया था। अमेरिकी सेना ने ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी को जारी रखते हुए कहा कि उसने ईरानी तेल ले जा रहे एक टैंकर पर मिसाइलें दागीं।
राष्ट्रपति ट्रंप ने पोस्ट पर लिखा, "अमेरिका आज रात ईरान पर बहुत भारी हमला करने जा रहा है (जिसकी नौसेना, वायु सेना, रडार, एंटी-एयरक्राफ्ट और रक्षा के अन्य सभी माध्यम, उनकी अधिकांश आक्रामक क्षमताओं के साथ खत्म हो चुके हैं!)। भविष्य में किसी समय, हम खार्ग द्वीप और अन्य तेल बुनियादी ढांचा केंद्रों को अपने कब्जे में ले लेंगे, और उनके तेल और गैस बाजारों पर पूरी तरह से नियंत्रण स्थापित कर लेंगे। ठीक उसी तरह जैसे हमने वेनेजुएला के साथ किया है, जो वेनेजुएला और अमेरिका दोनों के लिए शानदार ढंग से काम कर रहा है। इस मामले पर आपके ध्यान देने के लिए धन्यवाद! "
राष्ट्रपति ट्रंप ने जिस खार्ग द्वीप पर अपने नियंत्रण में लेने की बात कही है, वह रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि ईरान अपने कुल कच्चे तेल के निर्यात का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा इसी द्वीप के माध्यम से संचालित करता है।
अमेरिका के हमलों ने युद्धविराम को बेमतलब बना दियाः ईरान
वहीं, ईरान ने गुरुवार को अमेरिका की ओर से किए गए हमलों की कड़ी निंदा की और इन्हें गैर-कानूनी और आपराधिक बताया। ईरान ने अमेरिका पर अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करने तथा आठ अप्रैल से लागू संघर्ष-विराम को असल में बेमतलब बनाने का आरोप लगाया। ईरान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "हाल के कुछ घंटों में अमेरिका द्वारा किए गय गैर-कानूनी और आपराधिक हमले न केवल संयुक्त राष्ट्र चार्टर और देशों की राष्ट्रीय संप्रभुता तथा क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान से जुड़े अंतरराष्ट्रीय कानून के बुनियादी सिद्धांतों का खुला उल्लंघन हैं, बल्कि इन्होंने आठ अप्रैल के संघर्ष-विराम को भी बेमतलब बना दिया है।"
लेखक के बारे में
Madan Tiwariलखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।
विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


