वेनेजुएला पर एक और हमला करने वाला था अमेरिका, ट्रंप बोले- रोक दिया क्योंकि…
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि मादुरो को उठाने के बाद सेना वेनेजुएला पर एक और हमला करने की तैयारी में थी, लेकिन उसे अब रोक दिया गाय है। ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला का नया प्रशासन राजनैतिक कैदियों को रिहा करके सही संकेत दे रहा है।
वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उठाने के लिए सबसे पहले अमेरिका ने वहां की राजधानी कराकास पर हमला बोला था। इस हमले में राजधानी धमाकों से गूंज उठी। अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने खुलासा किया है कि मादुरो को घर से उठाने के बाद अमेरिकी सेना वेनेजुएला पर दूसरे चरण का हमला करने के लिए तैयार थी। लेकिन उन्होंने इस हमले को रोक दिया। बकौल, ट्रंप इस हमले को रोका गया क्योंकि वेनेजुएला की नया प्रशासन अमेरिका के साथ मिलकर काम करने के संकेत दे रहा है, उसने हाल ही में कई राजनैतिक कैदियों को रिहा किया है।
सोशल मीडिया साइट ट्रुथ सोशल पर अपनी बात रखते हुए ट्रंप ने आगामी दिनों में वेनेजुएला के साथी भावी साझेदारी का भी ढांचा दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका और वेनेजुएला मिलकर वहां के तेल और गैस के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "वेनेजुएला 'शांति की तलाश' के संकेत के रूप में बड़ी संख्या में राजनीतिक कैदियों को रिहा कर रहा है। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण और समझदारी भरा कदम है।"
उन्होंने आगे कहा, “ वेनेजुएला का नया प्रशासन अमेरिका की सहायता कर रहा है। विशेष रूप से अपने तेल और गैस के बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण के संबंध में दोनों देश मिलकर अच्छा काम कर रहे हैं, जो पहले से कहीं अधिक बड़ा, बेहतर और आधुनिक है। इस सहयोग के कारण, मैंने पहले से अपेक्षित हमलों की दूसरी लहर को रद्द कर दिया है, जिसकी आवश्यकता नहीं प्रतीत होती है। हालांकि, सुरक्षा कारणों से सभी जहाज अपने स्थान पर ही रहेंगे।”

लेखक के बारे में
Upendra Thapakउपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




