Hindi Newsविदेश न्यूज़Donald Trump Republican Party candidate vows to end Islam in Texas, burns Quran in campaign video
‘इस्लाम खत्म न हुआ तो बेटियों से होगा रेप, बेटों का सिर कलम’; ट्रंप के उम्मीदवार ने जलाई कुरान

‘इस्लाम खत्म न हुआ तो बेटियों से होगा रेप, बेटों का सिर कलम’; ट्रंप के उम्मीदवार ने जलाई कुरान

संक्षेप:

वीडियो में गोमेज एक विवादास्पद संदेश देते हुए कहती हैं कि अगर हम इस्लाम को हमेशा के लिए खत्म नहीं करेंगे तो आपकी बेटियों का बलात्कार होगा और आपके बेटों का सिर कलम कर दिया जाएगा। इसके बाद वह कैमरे के सामने कुरान जलाती हैं।

Thu, 28 Aug 2025 11:22 AMPramod Praveen लाइव हिन्दुस्तान, टेक्सास
share Share
Follow Us on

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी की एक उम्मीदवार ने इस्लामोफोबिया में आकर कुछ ऐसी हरकतें की हैं और ऐसे बयान दिए हैं कि अब उनकी चहुंओर निंदा हो रही है। दरअसल, टेक्सास में 2026 में होने वाले चुनावों में रिपब्लिकन उम्मीदवार वैलेंटिना गोमेज़ ने कहा है कि अगर इस्लाम खत्म नहीं हुआ तो बेटियों से बलात्कार होता रहेगा और बेटों का सिर कलम होता रहेगा। गोमेज ने इस बारे में एक वीडियो बयान जारी किया है। हालांकि, चहुंओर आलोचना झेलने के बाद गोमेज़ ने वह वीडियो डिलीट कर दिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

द इंडिपेंडेंट के अनुसार, गोमेज ने कथित तौर पर पवित्र कुरान की एक प्रति में आग लगाते हुए "इस्लाम को खत्म करने" की कसम खाते हुए एक चुनावी वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया था। 2026 में टेक्सास के 31वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट सीट के लिए चुनाव लड़ रही वैलेंटिना गोमेज़ ने अब वह वीडियो हटा दिया है लेकिन उनके द्वारा साझा की गई वीडियो क्लिप की व्यापक निंदा हो रही है। अमेरिका समेत अन्य देशों में भी रिपबल्किन उम्मीदवार के प्रति आक्रोश पैदा हो गया है।

टेक्सास में सिर्फ एक फीसदी मुसलमान

रिपोर्ट में कहा गया है कि टेक्सास की आबादी में मुसलमानों की हिस्सेदारी सिर्फ एक फीसदी है। बावजूद इसके गोमेज़ ने अपने चुनाव अभियान को बार-बार इस्लामोफोबिक बयानबाजी के इर्द-गिर्द केंद्रित रखा है। रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो में, गोमेज़ एक विवादास्पद संदेश देते हुए कहती हैं, "अगर हम इस्लाम को हमेशा के लिए खत्म नहीं करेंगे तो आपकी बेटियों का बलात्कार होता रहेगा और आपके बेटों का सिर कलम कर दिया जाएगा।" इसके बाद वह कैमरे के सामने कुरान जलाती हैं।

ये भी पढ़ें:अब भी जाग जाइए, वरना…RBI के पूर्व गवर्नर ने US टैरिफ पर चेताया; उपाय भी बताया

7 अक्टूबर के हमास के हमले का भी जिक्र

गोमेज़ ने आगे कहा, "अमेरिका एक ईसाई राष्ट्र है, इसलिए ये आतंकवादी मुसलमान 57 मुस्लिम देशों में से किसी में भी जा सकते हैं।" वीडियो के अंत में गोमेज़ कहती हैं कि वह "ईसा मसीह द्वारा संचालित" हैं, जिससे इसमें कोई संदेह नहीं रह जाता कि धर्म उनके चुनावी संदेश के मूल में है। आलोचनाओं के बावजूद, गोमेज़ ने अपने अभियान को और भी ज़ोरदार बना दिया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, “मैं अपने कार्यों पर कायम हूं और मैं उस पुस्तक के सामने कभी घुटने नहीं टेकूंगी जो 7 अक्टूबर के नरसंहार के लिए जिम्मेदार है, जिसने एबी गेट पर 13 अमेरिकी सैन्यकर्मियों की जान ले ली और हमारी हत्या का आह्वान किया।”

ये भी पढ़ें:'इस्लाम का खात्मा कर दूंगी', ट्रंप समर्थक उम्मीदवार ने जलाई कुरान; वीडियो वायरल

पहले भी विवादों में रहीं गोमेज़

ऐसा पहली बार नहीं हआ है, जब गोमेज़ भड़काऊ कार्रवाइयों के लिए सुर्खियों में आई हैं। मई 2025 में, उन्होंने टेक्सास स्टेट कैपिटल में एक मुस्लिम नागरिक सहभागिता कार्यक्रम में धावा बोल दिया था और इस्लाम विरोधी भाषण देने से पहले माइक्रोफ़ोन छीन लिया था। उस कार्यक्रम के वीडियो फुटेज में उन्हें यह कहते हुए दिखाया गया था, "टेक्सास में इस्लाम के लिए कोई जगह नहीं है। कांग्रेस में मेरी मदद करें ताकि हम अमेरिका के इस्लामीकरण को रोक सकें। मैं सिर्फ़ ईश्वर से डरती हूँ।"

Pramod Praveen

लेखक के बारे में

Pramod Praveen
भूगोल में पीएचडी और पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर उपाधि धारक। ईटीवी से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार पत्रकारिता करियर की शुरुआत। कई हिंदी न्यूज़ चैनलों (इंडिया न्यूज, फोकस टीवी, साधना न्यूज) की लॉन्चिंग टीम का सदस्य और बतौर प्रोड्यूसर, सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में काम करने के बाद डिजिटल पत्रकारिता में एक दशक से लंबे समय का कार्यानुभव। जनसत्ता, एनडीटीवी के बाद संप्रति हिन्दुस्तान लाइव में कार्यरत। समसामयिक घटनाओं और राजनीतिक जगत के अंदर की खबरों पर चिंतन-मंथन और लेखन समेत कुल डेढ़ दशक की पत्रकारिता में बहुआयामी भूमिका। कई संस्थानों में सियासी किस्सों का स्तंभकार और संपादन। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।