ट्रंप ने हटाई खुद को ईसा मसीह दिखाने वाली पोस्ट, बोले- मुझे लगा कि इसमें मैं...

Upendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को यीशु मसीह दिखाने वाली सोशल मीडिया पोस्ट को हटा दिया है। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने इस पोस्ट को शेयर किया था क्योंकि उन्हें लगा कि वह इसमें एक रेक क्रास के डॉक्टर की तरह दिख रहे हैं।

ट्रंप ने हटाई खुद को ईसा मसीह दिखाने वाली पोस्ट, बोले- मुझे लगा कि इसमें मैं...

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को यीशु मसीह के रूप में दिखाने वाली पोस्ट को डिलीट कर दिया है। इस पोस्ट को डिलीट करने के बाद ट्रंप ने कहा कि वह उस तस्वीर में एक डॉक्टर की तरह दिख रहे हैं। इसलिए उन्होंने इसको पोस्ट किया था। ट्रंप के समर्थकों समेत कई लोगों ने इसकी आलोचना की थी।

सोशल मीडिया साइट ट्रुथ सोशल पर पोस्ट की गई इस तस्वीर में डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी झंड़े के सामने एक बीमार मरीज को छूते हुए नजर आ रहे थे। दरअसल, ट्रंप का यह सोशल मीडिया पोस्ट ऐसे समय में सामने आया था, जब उनकी पोप लियो से बातूनी लड़ाई चालू है। पोप ने ईरान युद्ध के लिए ट्रंप की आलोचना की थी। इस संघर्ष के खिलाफ बोलने के बाद ट्रंप ने अमेरिका में जन्मे पोप को "अपराध के मामले में कमजोर" कहा था। इसके बाद पोप ने हाल ही में दिए अपने बयान में कहा कि वह ट्रंप या ट्रंप प्रशासन से नहीं डरते।

इस पोस्ट को हटाने के बाद मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने स्वीकार किया कि उन्होंने ही यह तस्वीर पोस्ट की थी और कहा कि उन्हें लगा कि तस्वीर में उन्हें एक चिकित्सक के रूप में दिखाया गया है। ट्रंप ने कहा, "मैंने इसे पोस्ट किया था, और मुझे लगा कि इसमें मैं एक डॉक्टर के रूप में हूं, और इसका संबंध रेड क्रॉस से है। मेरा काम एक डॉक्टर के रूप में लोगों को ठीक करना है, और मैं वास्तव में लोगों को ठीक करता हूं।"

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है, जब ट्रंप ने सोशल मीडिया पर खुद को किसी और की तरह पेश किया हो। यीशु मसीह से पहले ट्रंप ने खुद को पोप के रूप में भी दिखाया था। उस समय पर भी ट्रंप की उनके समर्थकों और यूरोपीय देशों ने आलोचना की थी, लेकिन ट्रंप को इससे कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ा था।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak

उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।