Hindi Newsविदेश न्यूज़Donald Trump removed tariffs on some items as inflation increased in America beef coffee
अमेरिका में बढ़ी महंगाई तो डोनाल्ड ट्रंप ने इन चीजों से हटा लिया टैरिफ, चुनावी हार भी बनी वजह

अमेरिका में बढ़ी महंगाई तो डोनाल्ड ट्रंप ने इन चीजों से हटा लिया टैरिफ, चुनावी हार भी बनी वजह

संक्षेप:

ट्रंप टैरिफ की वजह से अमेरका में महंगाई बढ़ रही है। अब इस महंगाई से निपटने के लिए ट्रंप प्रशासन ने कॉफी, बीफ और फल समेत कुछ चीजों पर टैरिफ हटाने का फैसला किया है। 

Nov 15, 2025 09:48 am ISTAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

डोनाल्ड ट्रंप के कई देशों पर लगाए गए भारी-भरकम टैरिफ का खामियाजा अमेरिका की जनता को भुगतना पड़ रहा है। अमेरिका में महंगाई तेजी से बढ़ गई है। अब महंगाई से निपटने के लिए ट्रंप प्रशासन ने कई चीजों पर टैरिफ हटाने का फैसला किया है। इनमें कॉफी, बीफ और फल शामिल हैं। डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि घरेलू उत्पादन बढ़ाने और अमेरिका की अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए उन्होंने टैरिफ बढ़ाए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बता दें कि इस महीने होने वाले ऑफ ईय इलेक्शन में वर्जीनिया, न्यू जर्सी और अन्य जगहों पर डेमोक्रेट्स की बड़ी जीत हुई है। इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ चीजों पर टैरिफ हटाने का फैसला किया है। ट्रंप ने कहा, हम कॉफी जैसी कुछ चीजों पर टैरिफ वापस ले रहे हैं। महंगाई को लेकर उन्होंने कहा, कुछ चीजों के दाम में इजाफा हुआ है। हालांकि बड़े पर देखें तो यह देश के हित में उठाया गया कदम है।

ट्रंप ने दावा किया कि कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने मंहगाई के खिलाफ कई कदम उठाए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़ने के पीछे टैरिफ जिम्मेदार नहीं है। वहीं डेमोक्रेट्स का कहना है कि ट्रंप की नीतियां अमेरिकी की जनता को नुकसान पहुंचा रही हैं।

बता दें कि ब्राजील अमेरिका को सबसे ज्यादा बीफ निर्यात करता था। वहीं ब्राजील पर भयंकर टैरिफ लगने की वह से इसकी कीमतें बढ़ गईं। ट्रंप ने चाय, फलों के जूस, कोकोआ, मसाले, केले,संतरे, टमाटर और कुछ उर्वरकों से टारिफ हटाने का आदेश दिया है। बता दें कि अमेरिका कई देशों के साथ व्यापार वार्ता भी कर रहा है। अमेरिका ने इक्वाडोर, एल सल्वाडोर और अर्जेंटीना के साथ कृषि उत्पादों को लेकर समझौता किया है और टैरिफ में ढील दी है।

भारत पर भी कम करेंगे टैरिफ?

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका, भारत के साथ ‘‘न्यायसंगत व्यापार समझौते’’ पर पहुंचने के ‘‘काफी करीब’’ है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह भारत पर लगाए गए शुल्क (टैरिफ) को ‘‘एक समय’’ कम कर देंगे। यह दो हफ्ते से भी कम समय में दूसरी बार है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत के साथ प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर मुहर लगने की उम्मीद जताई है।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha
अंकित ओझा पिछले 8 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। अंकित ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से स्नातक के बाद IIMC नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है। इसके बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है। राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डेस्क पर कार्य करने का उनके पास अनुभव है। इसके अलावा बिजनेस और अन्य क्षेत्रों की भी समझ रखते हैं। हिंदी, अंग्रेजी के साथ ही पंजाबी और उर्दू का भी ज्ञान है। डिजिटल के साथ ही रेडियो और टीवी के लिए भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।