शांत और जबरदस्त, मैं उनके जैसा नहीं; ट्रंप ने G7 समिट में कर डाली पीएम मोदी की जमकर तारीफ
G-7 समिट में वर्किंग लंच के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। ट्रंप ने पीएम मोदी को बहुत शांत, संयमित और जबरदस्त बताया है। साथ ही कहा है कि वह (ट्रंप) ऐसे नहीं हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। फ्रांस के एवियन-ले-बैंस में आयोजित G-7 समिट के दौरान ट्रंप ने पीएम मोदी को शांत, संयमित और जबरदस्त बताया है। साथ ही, यह भी कहा कि मैं उनके जैसा नहीं हूं। दरअसल, जी-7 समिट में एक वर्किंग लंच में दुनियाभर के राष्ट्राध्यक्ष मौजूद थे। वहीं, ट्रंप ने पीएम मोदी की ओर इशारा करते हुए उनकी तारीफ की।
लंच के दौरान ट्रंप ने पीएम मोदी को लेकर कहा, ''मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह शांत, संयमित और जबरदस्त नहीं हूं... जरा उन्हें देखिए। ट्रंप ने पीएम मोदी को शांत, कूल और टोटल किलर बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ कुछ देर में द्विपक्षीय बैठक करेंगे। यह बैठक G7 नेताओं, आउटरीच पार्टनर्स और प्रमुख टेक्नोलॉजी अधिकारियों के साथ होगी। दोनों नेता आर्थिक विकास, सप्लाई चेन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), निवेश साझेदारी और वैश्विक सुरक्षा से जुड़ी कई चुनौतियों पर चर्चा करेंगे।
इससे पहले मंगलवार को, फ्रांस के एवियन में G7 समिट के आउटरीच सेशन के दौरान पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे का अभिवादन किया था। ट्रंप और मोदी ने एक-दूसरे से हाथ भी मिलाया, लेकिन पहले जैसी गर्मजोशी देखने को नहीं मिली थी। दूसरे कार्यकाल में ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से भारत और अमेरिका के बीच संबंध पहले जैसे नहीं रहे हैं। ट्रंप भारत के खिलाफ लगातार बयान देते रहे हैं। पहले टैरिफ लगाया और फिर ऑपरेशन सिंदूर पर भारत को चुभने वाले बयान दिए। इससे दोनों के बीच संबंधों में खटास आई है।
समुद्री रास्ते सुरक्षित रहें और नाविक बिना किसी डर के अपना काम कर सकें
जी-7 दुनिया की सात विकसित अर्थव्यवस्थाओं का समूह है। इसमें कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, अमेरिका और ब्रिटेन शामिल हैं। मंगलवार को पीएम मोदी ने ट्रंप की मौजूदगी में समुद्र में नाविकों पर हुए हमलों का भी जिक्र किया। उन्होंने नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए दुनिया के देशों के बीच सहयोग की अपील की। G-7 की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सभी देशों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि समुद्री रास्ते सुरक्षित रहें और नाविक बिना किसी डर के अपना काम कर सकें। यह बात उन्होंने ओमान की खाड़ी में अमेरिकी सेना के हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत के कुछ दिनों बाद कही। G7 समिट के एक आउटरीच सेशन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत का मानना है कि झगड़ों का स्थायी समाधान बातचीत, कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय सहयोग से ही निकल सकता है। पीएम मोदी ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री व्यापार में रुकावटों से वैश्विक अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा है और इस संघर्ष में कई भारतीय नागरिकों की जान गई है।
लेखक के बारे में
Madan Tiwariलखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।
विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


