'वे हमारे देश पर हंसते रहे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा'; ईरान को डोनाल्ड ट्रंप ने खूब सुनाया

Niteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इतनी बड़ी रकम देखकर ईरानी नेतृत्व भी हैरान रह गया। पैसा सूटकेसों और बैगों में भरकर उतारा गया और उन्हें अपनी किस्मत पर यकीन नहीं हो रहा था। उन्हें लगा कि सबसे बड़ा मूर्ख अमेरिकी राष्ट्रपति मिल गया है।

'वे हमारे देश पर हंसते रहे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा'; ईरान को डोनाल्ड ट्रंप ने खूब सुनाया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करके एक बार फिर ईरान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, 'ईरान पिछले 47 वर्षों से अमेरिका और पूरी दुनिया के साथ खेल खेलता रहा है - सिर्फ देरी, देरी और देरी! आखिरकार उन्हें बड़ा फायदा तब मिला जब बराक ओबामा राष्ट्रपति बने। वह केवल ईरान के प्रति अच्छे नहीं थे, बल्कि पूरी तरह उनके पक्ष में चले गए। उन्होंने इजरायल और बाकी सहयोगियों को नजरअंदाज कर दिया। ईरान को एक नई और बेहद ताकतवर जिंदगी दे दी। सैकड़ों अरब डॉलर और 1.7 अरब डॉलर नकद राशि विमान से तेहरान भेजी गई। वॉशिंगटन डीसी, वर्जीनिया और मैरीलैंड के लगभग सभी बैंकों से पैसा निकाल लिया गया था।'

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इतनी बड़ी रकम देखकर ईरानी नेतृत्व भी हैरान रह गया। पैसा सूटकेसों और बैगों में भरकर उतारा गया और उन्हें अपनी किस्मत पर यकीन नहीं हो रहा था। उन्हें लगा कि उन्हें अब तक का सबसे बड़ा मूर्ख अमेरिकी राष्ट्रपति मिल गया है। वह हमारे नेता के रूप में पूरी तरह विफल थे, हालांकि स्लीपी जो बाइडेन जितने नहीं! उन्होंने आगे कहा, '47 वर्षों से ईरान हमें उलझाता रहा है। हमारे लोगों को सड़क किनारे बम धमाकों में मारता रहा है, विरोध प्रदर्शनों को कुचलता रहा है और हाल ही में 42 हजार निर्दोष और निहत्थे प्रदर्शनकारियों को खत्म कर दिया। वे हमारे देश पर हंसते रहे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।'

परमाणु हमले की चेतावनी पर तीखी प्रतिक्रिया

वहीं, ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप की परमाणु हमले की चेतावनी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे बेतुकापन करार दिया है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यह टिप्पणी अमेरिका की कथित शांति की इच्छा से मेल नहीं खाती है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि यह विकृत विडंबना है कि अमेरिका एक ओर शांति और परमाणु संकट रोकने की बात करता है और दूसरी ओर एक बड़ी चमक जैसी भाषा का इस्तेमाल कर सैन्य धमकी देता है। बकाई ने अपनी पोस्ट में हॉलीवुड फिल्म डॉ. स्ट्रेंजलव का जिक्र करते हुए अमेरिकी बयानबाजी का मजाक भी उड़ाया।

यह प्रतिक्रिया डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के बाद आई जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर ईरान के साथ युद्धविराम समाप्त होता है तो आपको जानने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बस ईरान से उठती एक बड़ी चमक दिखाई देगी। उन्होंने यह भी कहा था कि ईरान को समझौते पर जल्द हस्ताक्षर कर देने चाहिए, अन्यथा उसे काफी दर्द झेलना पड़ेगा। इस तरह ईरान और अमेरिका के बीच अभी खींचतान जारी है और बयानबाजियां तेज होती जा रही हैं।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।