Hindi Newsविदेश न्यूज़Donald Trump orders to close Venezuela airspace what is motive behind
डोनाल्ड ट्रंप की वेनेजुएला पर हमले की तैयारी? एयरस्पेस बंद करने का ऐलान, लगातार बढ़ा रहे दबाव

डोनाल्ड ट्रंप की वेनेजुएला पर हमले की तैयारी? एयरस्पेस बंद करने का ऐलान, लगातार बढ़ा रहे दबाव

संक्षेप:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला और इसके आस-पास के एयरस्पेस को बंद करने का बयान दिया है। इसे वेनेजुएला के ऊपर दबाव बढ़ाने का अमेरिकी राष्ट्रपति का एक और प्रयास माना जा रहा है।

Nov 29, 2025 09:15 pm ISTDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, वॉशिंगटन
share Share
Follow Us on

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला और इसके आस-पास के एयरस्पेस को बंद करने का बयान दिया है। इसे वेनेजुएला के ऊपर दबाव बढ़ाने का अमेरिकी राष्ट्रपति का एक और प्रयास माना जा रहा है। बता दें कि इससे पहले ट्रंप वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की सरकार को अवैध घोषित कर चुके हैं। ट्रंप के ताजा कदम के बाद यह सवाल उठने लगा है कि क्या अमेरिकी राष्ट्रपति वेनेजुएला पर हमले की तैयारी कर रहे हैं?

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखी एक पोस्ट में एयरस्पेस बंद करने की बात कही है। उन्होंने लिखा है कि सभी एयरलाइन, पायलट, ड्रग डीलर और मानव तस्करों से। कृपया वेनेजुएला के ऊपर और उसके आसपास का वायुक्षेत्र पूर्ण रूप से बंद माना जाए। ट्रंप के इस आदेश पर वेनेजुएला के संचार मंत्री की तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं, अमेरिकी रक्षा विभाग ने भी ट्रंप की पोस्ट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

बता दें कि कैरेबियन में कथित ड्रग बोटों के खिलाफ अमेरिकी हमले महीनों से चल रहे हैं। साथ ही इस क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य निर्माण भी हो रहा है। इस बीच ट्रंप ने वेनेजुएला में गुप्त सीआईए अभियानों को अधिकृत किया है। राष्ट्रपति ने इस सप्ताह सैन्य सेवा के सदस्यों से कहा कि अमेरिका वेनेजुएला के संदिग्ध मादक पदार्थों के तस्करों को रोकने के लिए बहुत जल्द जमीनी स्तर पर अभियान शुरू करेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra
दीपक मिश्र मीडिया इंडस्ट्री में करीब 17 साल का अनुभव रखते हैं। खेल, सिनेमा और राजनीति पर प्रमुखता से काम किया है। खासतौर पर खेल की खबरों से जुनून की हद तक मोहब्बत है। 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2014 में फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप प्रमुखता से कवर कर चुके हैं। फोटोग्राफी और मोबाइल वीडियो स्टोरी के साथ-साथ पॉडकास्ट में विशेष रुचि रखते हैं। दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट के साथ काम करते हुए कई वीडियो स्टोरीज पर काम किया। इसी दौरान आईपीएल पर पॉडकास्ट के साथ एक अन्य पॉडकास्ट ‘शहर का किस्सा’ भी कर चुके हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद आज अखबार के साथ पत्रकारिता की शुरुआत हुई। इसके बाद दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट और पत्रिका अखबार में काम किया है। आई नेक्स्ट की डिजिटल विंग में काम करते हुए कई नए और रोचक प्रयोग किए। लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।