Hindi Newsविदेश न्यूज़Donald Trump New plan to end Ukraine Russia war what says about Zelensky
यूक्रेन-रूस युद्ध खत्म करने के लिए डोनाल्ड ट्रंप का नया प्लान, जेलेंस्की को लगा दिया किनारे?

यूक्रेन-रूस युद्ध खत्म करने के लिए डोनाल्ड ट्रंप का नया प्लान, जेलेंस्की को लगा दिया किनारे?

संक्षेप:

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन-रूस युद्ध को समाप्त करने के लिए 28 सूत्रीय नई योजना पेश की है। साथ ही उन्होंने साफ कर दिया है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के पास लड़ाई को लंबे समय तक जारी रखने का विकल्प नहीं है।

Nov 22, 2025 07:50 pm ISTDeepak Mishra भाषा, वॉशिंगटन
share Share
Follow Us on

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन-रूस युद्ध को समाप्त करने के लिए 28 सूत्रीय नई योजना पेश की है। साथ ही उन्होंने साफ कर दिया है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के पास लड़ाई को लंबे समय तक जारी रखने का विकल्प नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि जेलेंस्की को इस योजना को स्वीकार करना होगा। यह योजना रूस की ओर झुकी प्रतीत होती है। ट्रंप पहले भी जेलेंस्की की सहमति के बिना ही यूक्रेन-रूस युद्ध को समाप्त करने की अपनी योजना पर आगे बढ़ चुके हैं। ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति उनकी सरकार की युद्ध समाप्त करने की नई योजना पर अगले गुरुवार तक प्रतिक्रिया देंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ट्रंप ने ओवल ऑफिस में मीडिया से बातचीत में कहा कि हम मानते हैं कि हमारे पास शांति स्थापित करने का एक तरीका है। जेलेंस्की को इसे मंजूर करना होगा। यूक्रेन की जेलेंस्की सरकार पर भ्रष्टाचार के साथ-साथ युद्ध के मैदान से मिल रही चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। रूस लगातार उसके ऊर्जा अवसंरचना पर बमबारी कर रहा है जिससे एक बार फिर यूक्रेनवासियों के लिए सर्दी का मौसम कठिनाई भरा होने की आशंका है। जेलेंस्की का भी मानना है कि यूक्रेन अब शायद अपने इतिहास के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहा है।

जेलेंस्की ने नहीं की है बात
ट्रंप द्वारा योजना के सार्वजनिक किए जाने के बाद से जेलेंस्की ने उनसे बात नहीं की है। हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा है कि आने वाले दिनों में उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति से बातचीत होने की उम्मीद है। ट्रंप नई योजना में यूक्रेन पर दबाव डाल रहे हैं कि वह रूस को अपनी जमीन देने, सेना के आकार में भारी कटौती करने पर सहमत हों साथ ही यूरोप भरोसा दे कि वह यूक्रेन को कभी नाटो सैन्य गठबंधन में शामिल नहीं करेगा।

जेलेंस्की ने शुक्रवार को अपने वीडियो संबोधन में कहा कि अब यूक्रेन खुद को एक बेहद मुश्किल दौर का सामना कर सकता है। उसे या तो गरिमा खोने का जोखिम, या फिर एक महत्वपूर्ण साझेदार को खोने का खतरा (झेलना होगा)। ट्रंप की योजना के केंद्र में यूक्रेन से अपने पूर्वी डोनबास क्षेत्र के पूरे हिस्से को छोड़ देने की मांग है, जबकि उस क्षेत्र का बड़ा हिस्सा अब भी यूक्रेन के नियंत्रण में है।

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra
दीपक मिश्र मीडिया इंडस्ट्री में करीब 17 साल का अनुभव रखते हैं। खेल, सिनेमा और राजनीति पर प्रमुखता से काम किया है। खासतौर पर खेल की खबरों से जुनून की हद तक मोहब्बत है। 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2014 में फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप प्रमुखता से कवर कर चुके हैं। फोटोग्राफी और मोबाइल वीडियो स्टोरी के साथ-साथ पॉडकास्ट में विशेष रुचि रखते हैं। दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट के साथ काम करते हुए कई वीडियो स्टोरीज पर काम किया। इसी दौरान आईपीएल पर पॉडकास्ट के साथ एक अन्य पॉडकास्ट ‘शहर का किस्सा’ भी कर चुके हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद आज अखबार के साथ पत्रकारिता की शुरुआत हुई। इसके बाद दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट और पत्रिका अखबार में काम किया है। आई नेक्स्ट की डिजिटल विंग में काम करते हुए कई नए और रोचक प्रयोग किए। लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।