किसके डर से ट्रक में छिपकर भागे डोनाल्ड ट्रंप? नेटफ्लिक्स की इस सीरीज में खुलेगी सच्चाई

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप को लेकर नेटफ्लिक्स पर एक सीरीज आने वाली है। इसमें जुलाई 2026 के दौरान ट्रंप ने किस तरह के अपने प्लेन से उतर दूसरे प्लेन में यात्रा की थी। इसकी जानकारी दी जाएगी। 

donald trump netflix
डोनाल्ड ट्रंप और नेटफ्लिक्स सीरीज

Donald Trump Netflix series: आज के समय में अमेरिका के राष्ट्रपति को दुनिया का सबसे ताकतवर व्यक्ति माना जाता है। लेकिन अगर उन्हें ही डर की वजह से अपना आधिकारिक वाहन छोड़कर एक ट्रक में सफर करना पड़े, तो यह एक बड़ी खबर बन जाती है। ऐसा हुआ भी... राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नाटो समिट में हिस्सा लेने के लिए तुर्किए गए हुए थे, लेकिन इसी दौरान उन्हें अपने आधिकारिक एयरफोर्स वन विमान से उतरना पड़ा और एक ट्रक के माध्यम से दूसरे विमान में जाना पड़ा। उस समय इस घटना की वजह ईरान की तरफ से होने वाले संभावित मिसाइल हमले को बताया गया था। लेकिन अब इस पूरे मामले पर नेटफ्लिक्स की तरफ से एक सीरीज सामने आने वाली है। इसमें अमेरिकी अधिकारी पूरी जानकारी देंगे।

नेटफ्लिक्स ने इसकी जानकारी शेयर करते हुए लिखा कि अब इस पूरे घटनाक्रम पर 'INSTADOCS: THE DECOY PLANE' नामक सीरीज लॉन्च की जाएगी। यह 4 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगी। सीरिज में उस घटनाक्रम को उन लोगों के माध्यम से बताया जाएगा, जो पूरी जिम्मेदारी के साथ राष्ट्रपति की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे थे। इसके अलावा उन पत्रकारों से भी बात की जाएगी, जो इस घटना के दौरान ट्रंप के साथ मौजूद थे। लेकिन सीक्रेट सर्विस ने हमले की आशंका को देखते हुए ट्रंप को बाहर निकाल दिया, जबकि पत्रकारों को इसकी जानकारी भी नहीं दी।

यह सीरीज जुलाई 2026 में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके आधिकारिक विमान के साथ हुए घटनाक्रम के पूरे सच को जाहिर करेगी। अभी तक इस बारे में केवल मीम्स और अज्ञात लोगों के हवाले से ही सूचनाएं सामने आई हैं। नेटफ्लिक्स की यह रिपोर्ट उन पत्रकारों का भी इंटरव्यू दिखाती है, जो उस समय राष्ट्रपति ट्रंप के साथ एयरफोर्स वन में मौजूद थे। लेकिन जब राष्ट्रपति उन्हें वहां से निकालकर ले गए, तो उन्हें इस बात का पता भी नहीं चला।

रिपोर्ट्स की मानें, तो इस सीरीज के माध्यम से यह बताया जाएगा कि अमेरिकी सीक्रेट सर्विस राष्ट्रपति ट्रंप की सुरक्षा को कैसे लेती है। वह उन्हें सुरक्षित रखने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहते हैं।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak

उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़किसके डर से ट्रक में छिपकर भागे ट्रंप? नेटफ्लिक्स की इस सीरीज में खुलेगी सच्चाई