डोनाल्ड प्लीज... जनता को मत बताना; ट्रंप का दावा- टैरिफ को लेकर गिड़गिड़ाए थे फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने फ्रांस को अमेरिका में आयात होने वाली सभी फ्रांसीसी दवाओं पर टैरिफ बढ़ाने की धमकी दी थी। उन्होंने कहा कि मैक्रों उनकी इस धमकी से डर गए और घुटने टेक दिए। ट्रंप के अनुसार, मैक्रों ने उनसे प्रार्थना की कि डोनाल्ड प्लीज, यह बात जनता को मत बताना।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कब क्या बोल देंगे, यह शायद खुद ट्रंप भी नहीं जानते। दूसरी बार सत्ता में आने के बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक दावे किए हैं। इतना ही नहीं, बयान देते समय वे मजाक भी उड़ाते रहते हैं। ताजा मामले में ट्रंप ने अपने फ्रांसीसी समकक्ष इमैनुएल मैक्रों का मजाक उड़ाया। ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने फ्रांस को अमेरिका में आयात होने वाली सभी फ्रांसीसी दवाओं पर टैरिफ बढ़ाने की धमकी दी थी। उन्होंने कहा कि मैक्रों उनकी इस धमकी से डर गए और घुटने टेक दिए। ट्रंप के अनुसार, मैक्रों ने उनसे प्रार्थना की कि डोनाल्ड प्लीज, यह बात जनता को मत बताना।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका ने दशकों से वैश्विक स्वास्थ्य सेवा को सब्सिडी दी है और उनकी 'मोस्ट फेवर्ड नेशन' नीति ने जल्दी मनवाने में मदद की। रिपब्लिकन सांसदों को संबोधित करते हुए ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने फ्रांसीसी नेता से प्रिस्क्रिप्शन दवाओं की कीमतें बढ़ाने को कहा, क्योंकि अमेरिकी उपभोक्ता फ्रांसीसी उपभोक्ताओं की तुलना में 14 गुना ज्यादा भुगतान कर रहे हैं। उन्होंने फ्रांस से कहा कि या तो अमेरिकी मांगें मानें या शैंपेन और वाइन सहित सभी फ्रांसीसी उत्पादों पर 25 प्रतिशत भारी टैरिफ झेलें। ट्रंप के मुताबिक, टैरिफ की धमकी से मैक्रों अमेरिकी मांगों के आगे झुक गए।
इस दौरान ट्रंप ने मैक्रों की नकल उतारते हुए कहा कि फ्रांसीसी नेता ने उनसे कहा कि डोनाल्ड, आपकी बात मान ली। मैं अपनी प्रिस्क्रिप्शन दवाओं की कीमतें 200 प्रतिशत या जितना आप चाहें, बढ़ाना चाहता हूं। जो भी आप चाहते हैं, डोनाल्ड, कृपया जनता को न बताएं, मैं आपसे विनती करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि हर देश ने यही बात कही।
ट्रंप के अनुसार, फ्रांस पर लगने वाले टैरिफ की धमकी उनकी मांग से '42 गुना ज्यादा' महंगी थी। उनकी मांग मानते हुए फ्रांस ने दवाओं की कीमतें प्रति गोली 10 डॉलर से बढ़ाकर 30 डॉलर कर दीं, जबकि अमेरिका में कीमतें गिर गईं।

लेखक के बारे में
Devendra Kasyapदेवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।
देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।
मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।
और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




