Hindi Newsविदेश न्यूज़Donald Trump issued a direct threat to China saying that if Xi Jinping does not agree will impose a 155 percent tarrif
अगर जिनपिंग नहीं माने, तो... डोनाल्ड ट्रंप की चीन को सीधी चेतावनी

अगर जिनपिंग नहीं माने, तो... डोनाल्ड ट्रंप की चीन को सीधी चेतावनी

संक्षेप:

ट्रंप ने कहा कि अगर जिनपिंग हमारे साथ एक निष्पक्ष समझौता करने के लिए तैयार नहीं होते हैं, तो फिर चीन काफी टैरिफ देगा। उन्होंने कहा कि चीन फिलहाल 55 फीसदी टैरिफ देता है, अगर वह नहीं मानें तो संभावित रूप से 155 फीसदी टैरिफ देंगे।

Tue, 21 Oct 2025 02:14 AMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के साथ बढ़ते ट्रैरिफ वॉर को और भी ज्यादा तेज करने की संभावना बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि अगर शी जिनपिंग अमेरिका के साथ निष्पक्ष व्यापारिक डील साइन नहीं करते हैं, तो वह चीन पर 155 फीसदी टैरिफ लगा देंगे। ट्रंप का यह बयान वाइट हाउस में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज की मेजबानी करते हुए आया। दोनों नेताओं के बीच इस बैठक के दौरान एक महत्वपूर्ण खनिज डील पर साइन हुए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

चीन पर अपनी बात रखते हुए ट्रंप ने कहा, "मुझे लगता है कि चीन हमारा बहुत सम्मान करता है। वे टैरिफ के रूप में हमें भारी मात्रा में पैसा दे रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं... वह हमें 55 फीसदी टैरिफ दे रहे हैं। यह बहुत ज्यादा पैसा है और अब अगर हम कोई समझौता नहीं करते तो फिर 1 नवंबर से चीन हमें संभावित रूप से 155 फीसदी टैरिफ देगा।"

कुछ समय पहले ही चीन के साथ बेहतर संबंधों का दावा करने वाले ट्रंप ने बताया कि वाशिंगटन ने कई देशों के साथ बेहतर और फायदे का व्यापारिक सौदा किया है। बकौल ट्रंप, यह ऐसे देश थे, जो दशकों से अमेरिका का फायदा उठा रहे थे, जो कि अब ऐसा नहीं कर पाएँगे।

ट्रंप ने आगे कहा, “मुझे उम्मीद है कि हम चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ एक बहुत ही निष्पक्ष व्यापार समझौता कर पाएँगे। मुझे लगता है कि आप में से ज्यादातर लोग वहाँ मौजूद होंगे। यह बहुत रोमांचक होगा।”

आपको बता दें टैरिफ के मामले में ट्रंप और चीन के संबंध सही नहीं रहे हैं। अपने कार्यकाल के शुरुआत में ही ट्रंप प्रशासन ने चीन के ऊपर टैरिफ लगा दिए थे। इसका जवाब देते हुए चीन ने भी टैरिफ का ऐलान कर दिया था। इसके बाद से ही दोनों देशों का टैरिफ युद्ध शुरू हो गया। हालांकि, रूस से तेल खरीद को लेकर ट्रंप ने जब भारत के ऊपर टैरिफ लगाए, तो उन्होंने जिनपिंग को एक बेहतर नेता बताते हुए उनके खिलाफ टैरिफ को नहीं बढ़ाया। लेकिन अभी कुछ समय पहले से चीन के साथ उनके संबंध फिर से तनाव पूर्ण नजर आ रहे हैं।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak
उपेन्द्र पिछले कुछ समय से लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली (2023-24 बैच) से पूरी की है। इससे पहले भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से अपना ग्रैजुएशन पूरा किया। मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले हैं। अंतर्राष्ट्रीय संबंधों, राजनीति के साथ-साथ खेलों में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।