
दुनिया को धौंस दिखाने वाले ट्रंप को क्यों सता रहा अपनी ही कुर्सी का डर, रिपब्लिकन से क्या बोले?
दुनिया के ऊपर धौंस दिखाने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी अपनी सत्ता गंवाने का डर सता रहा है। ट्रंप ने कहा है कि अगर रिपब्लिकंस 2026 का मध्यावधि चुनाव जीतने में सफल नहीं हुए तो मुझे सत्ता से बेदखल कर दिया जाएगा।
दुनिया के ऊपर धौंस दिखाने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी अपनी सत्ता गंवाने का डर सता रहा है। 2026 के मध्यावधि चुनावों से पहले, ट्रंप ने अपने कार्यकाल को लेकर गंभीर चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि अगर सत्ताधारी रिपब्लिकन पार्टी मध्यावधि चुनाव नहीं जीत पाती है, तो डेमोक्रेट उन्हें महाभियोग लाकर राष्ट्रपति पद से हटा सकते हैं।
बैठक को कर रहे थे संबोधित
ट्रंप अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के रिपब्लिकन पार्टी सदस्यों की एक वार्षिक बैठक ‘हाउस जीओपी मेंबर रिट्रीट’ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आपको मिडटर्म चुनाव जीतने ही होंगे। अगर आप नहीं जीत पाते हैं तो डेमोक्रेट्स के पास मेरे ऊपर महाभियोग लगाने का एक मौका होगा। ऐसा करके वह मुझे सत्ता से बेदखल कर सकते हैं।
क्या है हकीकत
हालांकि अगर ट्रंप की पार्टी इस साल नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनावों में हार जाती है, तब भी उनका राष्ट्रपति पद सुरक्षित रहेगा। लेकिन कांग्रेस पर रिपब्लिकन पार्टी का नियंत्रण- जो ट्रंप की व्यापक सुधारों को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है, कमजोर हो जाएगा। इससे डेमोक्रेट्स को बढ़त मिलेगी। एक डेमोक्रेट-नियंत्रित कांग्रेस ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया भी शुरू कर सकती है, क्योंकि विपक्ष के पास ऐसा कदम उठाने की शक्ति होगी।
आगामी मध्यावधि चुनावों में अमेरिका के प्रतिनिधि सभा की सभी 435 सीटें और सीनेट की 100 सीटों में से एक-तिहाई सीटें सत्तारूढ़ दल के लिए लड़ाई के लिए खुली हैं।

लेखक के बारे में
Deepak Mishraलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




