'मैं मोहम्मद बोल रहा हूं', डोनाल्ड ट्रंप बोले- ईरान के पास के पास नेता ही नहीं बचा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनके पास ईरान से फोन आता है तो कोई कहता है कि वह मोहम्मद बोल रहे हैं।उन्होंने दावा किया कि ईरान में कोई नेता नहीं बचा है। लोग गली-गली पूछते हैं कि कोई राष्ट्रपति बनेगा?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को राक्षस बताते हुए कहा है कि अगर वह समय पर हमला नहीं करता तो यूरोप और मध्य एशिया टुकड़े-टुकड़े हो गया होता। उन्होंने कहा कि ईरान का परमाणु अभियान पूरी दुनिया के लिए खतरा है। वहीं उसकी मिसाइल क्षमता सीधे यूरोप और अमेरिका के लिए चुनौती है। उन्होंने कहा किसी भी तरह से ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकना है।
डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने ईरान को बी2 बम बनाने से रोक दिया। उन्होंने कहा, अगर हम यह कार्रवाई ना करते तो वह परमाणु हथियार भी बना लेता। यह पूरे यूरोप और मध्य एशिया के लिए खतरा था। उन्होंने कहा कि ईरान को अगर परमाणु हथियार मिल गया तो वह इसका इस्तेमाल सबसे पहले इजरायल पर करेगा। इसके बाद मध्य एशिया और यूरोप के देशों को निशाना बनाएगा। उन्होंने कहा, ईरान के नेता राक्षस हैं। उन्होंने दो सप्ताह में ही 42 हजार प्रदर्शनकारियों को मरवा डाला।
अब ईरान में कोई नेता नहीं
डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अब ईरान में कोई नेता बचा ही नहीं है। उन्होंने कहा कि ईरान की फौज बुरी तरह तबाह हो गई है। नौसेना और थलसेना के पास ताकत नहीं बची है। उनके पास रडार सिस्टम तक नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें तो यह भी नहीं पता कि ईरान की तरफ से कौन बात कर रहा है। उधर से कहा गया कि कोई मोहम्मद बोल रहा है। मैंने पूछा कि क्या तुम नेता हो? हम ईरान के नेता को तलाश रहे हैं।
ट्रंप ने कहा कि ईरान अपनी तरह का एक अकेला ही देश है जहां कोई नेता ही नहीं है। लोग पूछते हैं, क्या कोई राष्ट्रपति बनना चाहेगा? लेकिन कोई राष्ट्रपति बनने को तैयार नहीं है। ट्रंप का कहना है कि ईरान ने जो प्रस्ताव भेजा है, उसपर वह संतुष्ट नहीं हैं। ट्रंप ने प्रस्ताव की कमियों के बारे में विस्तार से नहीं बताया। राष्ट्रपति ने कहा कि पिछले सप्ताह अमेरिकी दूतों की पाकिस्तान यात्रा रद्द होने के बाद भी बातचीत फोन पर जारी है। उन्होंने ईरानी नेतृत्व के प्रति निराशा व्यक्त की। ट्रंप ने कहा, 'वहां एक बेहद बिखरा हुआ नेतृत्व है। वे सभी समझौता करना चाहते हैं, लेकिन उनमें आपस में ही मतभेद है।'
वहीं ईरान ने कहा है कि अगर अमेरिका उसका नया प्रस्ताव मानने को तैयार है तो वह अगले हफ़्ते की शुरुआत में पाकिस्तान में बातचीत करने के लिए तैयार है। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने शुक्रवार को सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर अमेरिका हमले रोकने और ईरानी तटों की नाकाबंदी हटाने की गारंटी देता है, तो तेहरान होर्मुज जलमार्ग खोलने के लिए अपनी शर्तों पर बात करने की पेशकश कर सकता है।
लेखक के बारे में
Ankit Ojhaविद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।
अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


