US-ईरान समझौते पर रविवार को होगा हस्ताक्षर, होर्मुज सबके लिए खुल जाएगा; ट्रंप का ऐलान

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने समझौते के समय पर टिप्पणी करने से सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा, 'मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग के साइनिंग की सटीक तारीख के बारे में हमें इंतजार करना होगा, हालांकि यह कल नहीं होगी।'

US-ईरान समझौते पर रविवार को होगा हस्ताक्षर, होर्मुज सबके लिए खुल जाएगा; ट्रंप का  ऐलान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए समझौता रविवार को साइन किया जाएगा। हालांकि, ईरान ने इससे इनकार किया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ईरान के साथ समझौता रविवार को साइन होने वाला है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज समझौते के तुरंत बाद सभी के लिए खुल जाएगा। यह वैश्विक तेल आपूर्ति की धमनी है, जिसे ईरान ने बंद कर रखा है।

डोनाल्ड ट्रंप ने प्रस्तावित समझौते की तुलना पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के समय 2015 में हुए परमाणु समझौते (JCPOA) से की। उन्होंने कहा, 'बराक हुसैन ओबामा का ईरान के साथ समझौता JCPOA परमाणु हथियार के लिहाज से आसान था। ईरान को छह साल पहले ही परमाणु हथियार मिल गया होता और अब तक इसका इस्तेमाल भी कर चुका होता। मेरा ईरान के साथ समझौता बिल्कुल उलटा है। परमाणु हथियार के लिए दीवार होगा! वास्तव में, वे अब परमाणु हथियार नहीं चाहते और न ही उन्हें मिलेगा। न खरीदकर, न बनाकर और न ही किसी अन्य तरीके से।'

ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर क्या बोले ट्रंप

राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम प्रभावी रूप से निष्क्रिय कर दिया गया है और बचे हुए परमाणु पदार्थ को बाद के चरण में निपटाया जाएगा। उन्होंने कहा, 'सही समय पर जब सब शांत हो जाएगा, हम अंदर जाएंगे और परमाणु धूल को निकाल लेंगे, जो शक्तिशाली डूबी हुई ग्रेनाइट पहाड़ियों के गहरे अंदर दबी हुई है। हमारे शानदार B-2 बॉम्बर्स और उनके शानदार पायलट्स को शुक्रिया, हम इसे डाउनब्लेंड करके नष्ट कर देंगे। चाहे ईरान में हो या संयुक्त राज्य अमेरिका में।'

इससे पहले, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि अमेरिका-ईरान शांति समझौता अगले 24 घंटों में अंतिम रूप ले सकता है। शहबाज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, 'हम शांति समझौते के पहले से कहीं ज्यादा करीब हैं। अगले 24 घंटों में इसके अंतिम रूप लेने की उम्मीद है, जिसके तुरंत बाद पाकिस्तान शांति समझौते पर इलेक्ट्रॉनिक तरीके से हस्ताक्षर कराने की तैयारी कर रहा है और उसके बाद अगले सप्ताह तकनीकी स्तर की बातचीत होगी।' उन्होंने बातचीत के दौरान अमेरिका और ईरान की लगातार प्रतिबद्धता के लिए उनका धन्यवाद किया और क्षेत्र के देशों से मिले समर्थन की सराहना की।

वहीं, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बातचीत में प्रगति का संकेत देते हुए कहा था, 'इस्लामाबाद समझौता ज्ञापन पर इस तरह की सहमति पूर्व में कभी नहीं बनी।' उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, 'समझौते को अंतिम रूप दिए जाने तक मीडिया को इसके बारे में अटकलें लगाने से बचना चाहिए। हमारी जिम्मेदार और पारदर्शी नीति के अनुरूप सभी जानकारी उचित समय पर जनता के साथ साझा की जाएगी।' उन्होंने हालांकि इस संबंध में कोई विवरण नहीं दिया।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।